देश

मोदी सरकार की उपलब्धियां सराहनीय, 11 साल में बदली देश की सोच : सुभाष घई

11 Years of NDA Government: मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई (Subhash Ghai) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 11 सालों में न केवल देश के लिए विकास के रास्ते खोले, बल्कि लोगों की सोच को भी सकारात्मक बनाया. घई ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को देशभक्ति और आत्मविश्वास से भर दिया है.

Subhash Ghai ने कांची फिल्म का किया जिक्र

सुभाष घई (Subhash Ghai) ने अपनी फिल्म ‘कांची’ का जिक्र करते हुए बताया कि 11 साल पहले उन्होंने यह फिल्म बनाई थी, जिसमें एक गाना था, “सारे जहां से अच्छा, वो हिंदुस्तान कहां है” उस समय देश में निराशा का माहौल था. लेकिन, साल 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद बदलाव की उम्मीद जगी.

“लोगों की सोच बदलना चाहते हैं पीएम मोदी”

Subhash Ghai ने कहा, “पीएम मोदी सिर्फ देश का विकास नहीं चाहते, बल्कि वे लोगों की सोच बदलना चाहते हैं. वे राष्ट्र को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं, जो मुझे बहुत पसंद आया.” उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में बुनियादी ढांचे, तकनीक, रक्षा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रगति हुई है. सरकार का विजन 2047 तक का है, जो दीर्घकालिक और मजबूत है. घई ने कहा, “आज हमारा देश देशभक्ति से भरा है. कोई दुश्मन हमें चुनौती नहीं दे सकता. हमारी शिक्षा प्रणाली और बच्चों की सोच में बदलाव आया है. आज हमारा देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पर पहुंचने की ओर बढ़ रहा है.”

यह भी पढ़ें- “11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं”, पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

घई (Subhash Ghai) ने याद किया कि 1947 में आजादी के समय भारत को गरीब देश माना जाता था, लेकिन आज स्थिति बदल गई है. उन्होंने कहा, “पहले विदेशों में हमें गरीब देश के नागरिक के तौर पर देखा जाता था. आज हमें सम्मान मिलता है. लोग हमें उपभोक्ता नहीं, बल्कि उत्पादक के रूप में देखते हैं.”

Subhash Ghai ने मोदी सरकार को दी बधाई

उन्होंने इस प्रगति के लिए पीएम मोदी और उनकी सरकार को बधाई दी. उन्होंने बताया, “मोदी सरकार की उपलब्धियां सराहनीय हैं. देश अब सुरक्षित और ताकतवर है, और नागरिकों में आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना बढ़ी है. उन्होंने कहा कि यह बदलाव न केवल बुनियादी ढांचे में हुआ है, बल्कि लोगों की सोच में भी आया है. ये देश के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी

124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…

4 minutes ago

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

30 minutes ago

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

1 hour ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

2 hours ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

2 hours ago