OTT Apps Ban: मोदी सरकार (Modi Government) ने एक बार फिर दिखाया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platform) पर कंट्रोल जरूरी है. उल्लू ऐप, देसीफ्लिक्स, ALTT और बिग शॉट्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platforms), जो सॉफ्ट पोर्न या अश्लील कंटेंट दिखा रहे थे. उन पर बड़ा एक्शन लेते हुए सरकार ने इन ऐप्स को बैन (Ban) कर दिया है.
पिछले कुछ समय से ये ऐप्स विवादों में घिरे हुए थे क्योंकि इनमें कई सीरीज और वीडियो ऐसे थे जो आम नियम के खिलाफ जा रहे थे. यूजर्स ने शिकायत की कि ये कंटेंट न सिर्फ अश्लील हैं बल्कि युवा वर्ग को गलत दिशा में ले जा रहे हैं. आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 और धारा 67A, 2023 की धारा 294 और महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1986 की धारा 4, भारतीय न्याय संहिता (Indian Judicial Code) शामिल है.
सूचना व प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने जांच के बाद पाया कि ये ऐप्स भारतीय कानूनों के तहत अश्लील सामग्री (Pornographic content) फैलाने के दोषी हैं. इसके बाद इन सभी को डिजिटल स्टोर से हटाने का आदेश जारी हुआ. सरकार का कहना है कि ऐसे प्लेटफॉर्म अगर मनोरंजन के नाम पर गैर-जिम्मेदाराना कंटेंट दिखाएंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सरकार के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर लोगों का बड़ा समर्थन देखा गया. कई पैरेंट्स और सामाजिक संगठनों ने कहा कि सरकार का ये फैसला बच्चों और युवाओं की मानसिकता को बचाने वाला है.
अब सरकार बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी पैनी नजर बनाए हुए है. कानूनी ढांचा मजबूत किया जा रहा है ताकि मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता की छूट ना मिले.
इसे भी पढ़े- सांसद बने Kamal Haasan, राज्यसभा में ली शपथ, राष्ट्रीय राजनीति की नई शुरुआत
यह फैसला दिखाता है कि डिजिटल आज़ादी तो जरूरी है लेकिन उसकी सीमाएं तय करना भी उतना ही ज़रूरी है.
-भारत एक्प्रेस
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…