देश

मोदी सरकार ने दी सौगात: कर्नाटक के दलित छात्रों को Post Matric Scholarship में मिले ₹1,178 करोड़, खातों में सीधे भेजा

मोदी सरकार ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान कर्नाटक में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए ‘पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना’ के तहत 1,178.20 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की है.

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी गई है.

तीन वर्षों में जारी हुआ वित्तीय आंकड़ा

संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में एससी वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में जारी केंद्रीय अंश वर्षवार इस प्रकार रहा:

2023-24: ₹421.08 करोड़

2024-25: ₹422.90 करोड़

2025-26: ₹334.22 करोड़

कुल योग: ₹1,178.20 करोड़

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के माध्यम से इस केंद्र प्रायोजित योजना को संचालित करता है. वर्ष 2021-22 से इस योजना को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के तहत लागू किया जा रहा है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है.

डीबीटी और नेशनल स्कॉलरशिप

सरकार ने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति का केंद्रीय हिस्सा जारी होना इस बात पर निर्भर करता है कि राज्य सरकारें नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर भुगतान का अंतिम रूप से सत्यापित डेटा साझा करें. यह योजना पूरे देश में मान्यता प्राप्त संस्थानों के सभी पात्र छात्रों के लिए मांग-आधारित (Demand-Driven) रूप से खुली है.

इसके अलावा, अनुसूचित जातियों के लिए विकास कार्य योजना (DAPSC) के तहत नीति आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार संबंधित मंत्रालय एससी समाज के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए फंड आवंटित करते हैं. केंद्रीय बजट के व्यय विवरण (स्टेटमेंट 10A) में इन आवंटित फंडों का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया जाता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

17 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

55 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

10 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

10 hours ago