Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. असोथर थाना क्षेत्र के किलापर मोहल्ला में रविवार सुबह पुलिस की टीम को देखते ही एक हिस्ट्रीशीटर 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. इसके बाद लगभग चार घंटे तक जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा चला. आरोपी चिल्ला-चिल्लाकर धमकी देता रहा कि अगर पुलिस पीछे नहीं हटी तो वह नीचे कूदकर अपनी जान दे देगा.
जानकारी के अनुसार, रामलखन पासवान नाम के इस हिस्ट्रीशीटर पर चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं. वह लगभग पांच महीने पहले अपने साथियों के साथ दो चोरियों के आरोप में जेल गया था और हाल ही में 15 जुलाई को जमानत पर बाहर आया था. जेल से छूटने के बाद वह पंजाब के लुधियाना काम करने चला गया था और पांच दिन पहले ही गांव लौटा था.
जब पुलिस जमानत पर छूटे अपराधियों के नियमित सत्यापन के लिए उसके घर पहुंची, तो रामलखन खौफजदा हो गया. रविवार सुबह करीब 9 बजे वह पुलिस से बचने के लिए गांव में बने मोबाइल टावर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा.
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी माइक से लगातार उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे. इस दौरान भीड़ में खड़ी कुछ महिलाओं ने उसे मनाने के लिए अजीबोगरीब ऑफर तक दे डाला. महिलाओं ने चिल्लाकर कहा, ‘नीचे उतर आओ, तुम्हारी पसंद की लड़की से शादी करवा देंगे.’
तमाम कोशिशों के बावजूद रामलखन जिद पर अड़ा रहा कि जब तक पुलिस टावर से दूर नहीं हटती, वह नीचे नहीं उतरेगा. किसी अनहोनी के डर से जैसे ही पुलिस टीम थोड़ी दूर हटी, चालाक हिस्ट्रीशीटर फटाफट टावर से उतरा और मौके का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया.
थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि रामलखन थाने का दर्ज हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस सिर्फ नियम के मुताबिक उसका सत्यापन करने गई थी, लेकिन उसने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए यह नाटक रचा. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए फिर बुलंद हुई आवाज, साधु संतों ने कर डाली ‘कारसेवा’ की घोषणा; कब निपटेगा विवाद
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…