देश

‘पीएम किसान निधि का पैसा वापस करना होगा?’ कांग्रेस की फैलाई अफवाह पर पीएम मोदी ने असम से दिया करारा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि थोड़ी देर पहले यहां से 19,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. असम को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने वाली परियोजनाओं से लेकर असम आने वाले लोगों की सुविधा के लिए जो काम हुए हैं, ढेर सारे प्रोजेक्ट असम को मिले हैं.

उन्होंने कहा कि आज देश के किसानों और असम के चाय बागानों में काम करने वाले साथियों के लिए भी बड़ा दिन है. कुछ क्षण पहले पूरे देश में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि हमारे करोड़ों अन्नदाताओं के खातों में भेजी गई है. इसके अलावा असम के चाय बागानों से जुड़े अनेक परिवारों को आज भूमि के पट्टे भी दिए गए हैं. मैं असम के लोगों को, यहां के सभी परिजनों को और देशभर के सभी किसानों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

करोड़ों किसानों के खातों में अब तक जमा सवा चार लाख करोड़ रुपए

उन्होंने कहा कि ये वही किसान भाई-बहन हैं, जिनमें से अधिकांश के पास 2014 से पहले न मोबाइल फोन था और न ही बैंक में उनका कोई खाता था. आज ऐसे करोड़ों किसानों के खातों में अब तक सवा चार लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे जमा हो चुके हैं. जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू हुई, तो कांग्रेस पार्टी ने अफवाहें फैलाईं कि भले ही प्रधानमंत्री मोदी इस योजना के तहत वित्तीय सहायता दे रहे हैं, लेकिन लाभार्थियों को चुनाव के बाद पैसा वापस करना होगा. वे गलत सूचना फैलाने में माहिर हो चुके हैं. हालांकि, यह योजना देश के सीमांत किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनकर उभरी है.

किसानों की सुरक्षा और विकास सरकार की प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लिए किसानों का कल्याण सर्वोपरि है. इसके विपरीत, किसानों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करने के मामले में कांग्रेस लगातार प्रभावी ढंग से कार्य करने में विफल रही है. मुझे याद है, जब पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू हुई तो अफवाहें फैलाने में, झूठ बोलने में माहिर कांग्रेस वाले कहते थे कि इस योजना का पैसा आज भले ही मोदी देता है, लेकिन चुनाव के बाद वापस करना पड़ेगा. लेकिन, आज सम्मान निधि की यह योजना देश के छोटे किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का एक मजबूत माध्यम बन चुकी है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार के लिए किसान हित से बड़ा कुछ भी नहीं है. जब किसानों को पैसे देने की बात आती थी, तो कांग्रेस वालों की सांस अटक जाती थी. 2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक कांग्रेस की सरकार थी. कांग्रेस सरकार के 10 साल में किसानों को एमएसपी के रूप में साढ़े छह लाख करोड़ रुपए मिले थे, जबकि हमारी सरकार के 10 साल में किसानों को एमएसपी के रूप में 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक मिल चुके हैं.

उन्होंने कहा कि एमएसपी हो, सस्ता ऋण हो, फसल बीमा हो, पीएम किसान सम्मान निधि हो, ये योजनाएं किसानों का बहुत बड़ा संबल बनी हैं. इतना ही नहीं, हमने इस बात का ध्यान रखा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकट का असर खेती-किसानी पर ना पड़े.

ये भी पढ़ें: असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात! कोकराझार के लिए ₹4,570 करोड़ की परियोजनाएं, 3 नई ट्रेनों से बदलेगी राज्य की तस्वीर

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

2 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago