ईरान पर अमेरिकी हमले तेज: रक्षामंत्री का दावा- 15,000 टारगेट तबाह, आज रिकॉर्ड स्ट्राइक की तैयारी
West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले तेज होते जा रहे हैं. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि वे आज ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला करेंगे, जिससे ईरान की सभी महत्वपूर्ण सैन्य क्षमताएं खत्म हो जाएंगी.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने वर्जीनिया के आर्लिंगटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को बताया कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान में अब तक 15 हजार से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से दोनों देशों ने ईरान की सैन्य ताकत को बुरी तरह कमजोर कर दिया है.
हेगसेथ ने कहा कि ईरान के खिलाफ चले ऑपरेशंस में अमेरिकी और इजरायली वायुसेना ने मिलकर 15,000 से ज्यादा दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया. यह औसतन रोजाना 1,000 से ज्यादा हमलों के बराबर है. उन्होंने दावा किया कि ईरान की मिसाइल हमलों की संख्या 90 प्रतिशत और ड्रोन हमलों की संख्या 95 प्रतिशत तक कम हो गई है. ईरान की नौसेना और मिसाइल फैक्टरियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
हेगसेथ ने जोर दिया कि अमेरिका और इजरायल का अभियान सफल चल रहा है. उनका लक्ष्य ईरान की सभी महत्वपूर्ण सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह खत्म करना है. उन्होंने कहा कि ईरान की रक्षा कंपनियां और सैन्य ढांचा जल्द तबाह हो जाएगा.
हेगसेथ के मुताबिक, अब ईरान अकेला पड़ गया है और बुरी तरह हार रहा है. उन्होंने कहा कि जब ईरान की क्रांतिकारी गार्ड्स (IRGC) ऊपर देखेंगे तो उन्हें सिर्फ अमेरिकी और इजरायली झंडे दिखेंगे. युद्ध में अमेरिका अपनी समयसीमा पर फैसला लेगा और दुश्मन को पूरी तरह हरा करेगा.
यह भी पढ़िए: अमेरिका-इजरायल के हमलों से ईरान में हजारों इमारतें तबाह, लाखों लोग अंधेरे में; अब खुलकर मदद करने आया चीन
यह युद्ध 28 फरवरी 2026 से चल रहा है. ईरान ने जवाब में इजरायल, अमेरिकी ठिकानों और खाड़ी देशों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए हैं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे तेल की कीमतें 100 डॉलर से ऊपर पहुंच गई हैं. हाल ही में एक अमेरिकी विमान क्रैश में चार क्रू सदस्य मारे गए, लेकिन यह दुश्मन की कार्रवाई से नहीं हुआ. ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर भी हमले की खबरें हैं, जिन्हें घायल बताया जा रहा है.
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ईरान की अनुचित हरकतों का जवाब दिया जा रहा है. हेगसेथ ने दोहराया कि अमेरिका ईरान की नौसेना को नष्ट कर रहा है ताकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सुरक्षित रहे. युद्ध के बीच वैश्विक स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और तेल बाजार में उथल-पुथल मची हुई है.
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…
देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…
Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…
Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…