देश

असम में भाजपा के चुनावी अभियान को मिलेगी धार, एक अप्रैल को पीएम मोदी की दो बड़ी रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को असम दौरे पर रहेंगे, जहां वे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, पीएम मोदी सबसे पहले लखीमपुर जिले के बिहपुरिया में रैली करेंगे, इसके बाद गोहपुर में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे.

दोनों सीटें राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती हैं और प्रधानमंत्री का यह दौरा खासतौर पर ऊपरी असम में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और मतदाताओं को साधने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

वरिष्ठ नेता ने बताया कि दोनों स्थानों पर भारी भीड़ जुटाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का दौरा हमारे अभियान को बड़ा बल देगा. कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है. हमें विश्वास है कि इन रैलियों से राज्य में हमारी स्थिति और मजबूत होगी.”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को प्रमुखता से जनता के सामने रख रही है. उन्होंने कहा, “इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से लेकर कल्याणकारी योजनाओं तक, असम के लोगों ने बीते वर्षों में काफी प्रगति देखी है. प्रधानमंत्री की रैलियां विकास और स्थिरता के हमारे संदेश को और मजबूत करेंगी.”

सहयोगी दलों के नेता भी करेंगे चुनाव प्रचार में भागीदारी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सहयोगी दलों के नेता भी चुनाव प्रचार में शामिल हो सकते हैं, जिससे भाजपा एकजुटता का संदेश देना चाहती है. सत्तारूढ़ पार्टी इस चुनाव में मजबूत बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ मैदान में है. इधर, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है.

126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को एक चरण में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को भेंट की मां दुर्गा की मूर्ति, CM भजनलाल की खास मुलाकात

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago