देश

“मोदी प्यार के इस कर्ज को चुकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा…”, श्रीनगर पहुंचने पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi in Srinagar: आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के दौरे पर हैं. इस मौके पर उन्होंने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटे और इसी के साथ ही ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इसी के साथ ही 6400 करोड़ रुपए की लागत से 53 परियोजनाओं का उद्घाटन किया. तो वहीं इस मौके पर उन्होंने जनता के साथ अपने मन की बातें साझा की और भाषण देते हुए भावुक होकर कहा कि, मैं दिनों-दिन देख रहा हूं कि आपका दिल जीतने की सही दिशा में मैं जा रहा हूं.”

देश का कानून लागू कश्मीर में नहीं होता था लागू

जनता को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे वे कश्मीर में नहीं लागू हो पाते थे. एक जमाना था जब गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी लेकिन जम्मू-कश्मीर के मेरे भाई बहन उनका लाभ नहीं ले पाते. अब देखिए वक्त ने कैसे करवट बदली है. आज श्रीनगर से आपके साथ ही पूरे भारत के लिए योजनाओं को आरंभ हुआ है.” उन्होंने आगे कहा कि, “ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था. ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था. इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है. भाषण जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपके इस प्यार से मैं जितना खुश हूं, उतना ही कृतज्ञ भी हूं. मोदी प्यार के इस कर्ज को चुकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा. 2014 के बाद मैं जब भी आया, मैंने यही कहा कि मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं. और मैं दिनों-दिन देख रहा हूं कि आपका दिल जीतने की सही दिशा में मैं जा रहा हूं.”

ये भी पढ़ें-श्रीनगर पहुंच पीएम मोदी ने किया 6400 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, रास्ते में शंकराचार्य हिल पर भी रुके

पर्यटन के टूटे सारे रिकॉर्ड

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “जम्मू कश्मीर केवल एक क्षेत्र नहीं है. जम्मू कश्मीर भारत का मस्तक है, और ऊंचा उठा मस्तक ही विकास और सम्मान का प्रतीक होता है. इसलिए विकसित जम्मू कश्मीर, विकसित भारत की प्राथमिकता है.” इसी के साथ आगे वह बोले, “जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी मिलते हैं. पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे यहां जम्मू कश्मीर में G20 का शानदार आयोजन हुआ. आज यहां जम्मू कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं. अकेले 2023 में ही 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए हैं. जम्मू कश्मीर में पर्यटन के साथ ही कृषि और कृषि उत्पादों की ताकत भी है. जम्मू कश्मीर की केसर, सेब, यहां के मेवे, जम्मू कश्मीरी चेरी, जम्मू कश्मीर अपने आप में ही इतना बड़ा ब्रांड है.”

झीलों में जगह-जगह देखने को मिलते हैं कमल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “यहां की झीलों में जगह-जगह कमल देखने को मिलते हैं. 50 साल पहले बने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एशोसिएशन के लोगो में भी कमल है. ये सुखद संयोग है या कुदरत का कोई इशारा कि भाजपा का चिन्ह भी कमल है और कमल के साथ तो जम्मू कश्मीर का गहरा नाता है.”

 

इसका फायदा उठा रहे थे कुछ राजनीतिक परिवार

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, “जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर आज खुलकर सांस ले रहा है. बन्दिशों से ये आज़ादी आर्टिकल 370 हटने के बाद आई है. दशकों तक सियासी फायदे के लिए कांग्रेस और उसके साथियों ने 370 के नाम पर जम्मू कश्मीर के लोगों को गुमराह किया, देश को गुमराह किया. 370 से फायदा जम्मू कश्मीर को था या कुछ राजनीतिक परिवार ही इसका लाभ उठा रहे थे? पीएम ने आगे कहा कि, “जम्मू कश्मीर की आवाम ये सच्चाई जान चुकी है कि उनको गुमराह किया गया था. कुछ परिवारों के फायदे के लिए जम्मू कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया गया था. आज 370 नहीं है, इसलिए जम्मू कश्मीर के युवाओं की प्रतिभा का पूरा सम्मान हो रहा है, उन्हें नए अवसर मिल रहे हैं. आज यहां सबके लिए समान अधिकार भी है, समान अवसर भी है.”

भ्रष्टाचार का शिकार रही है जम्मू-कश्मीर बैंक

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “जम्मू-कश्मीर में ‘परिवारवाद’ और भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा शिकार जम्मू-कश्मीर बैंक रही है. यहां की पिछली सरकारों ने हमारे जम्मू-कश्मीर बैंक को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, इन परिवारवादियों ने अपने रिश्तेदारों और भतीजों से बैंक भरकर बैंक को बर्बाद कर दिया है. कुप्रबंधन के कारण बैंक को इतना घाटा हुआ कि आप सभी के हजारों करोड़ रुपये डूबने का खतरा मंडराने लगा.”

 

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

5 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

14 minutes ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

38 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

1 hour ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

1 hour ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

1 hour ago