देश

ईरान-इजरायल जंग पर मोहन भागवत का दावा- भारत बंद करा सकता है दोनों की लड़ाई, RSS प्रमुख ने सैन्य टकराव की वजह बताई

शुक्रवार (20 मार्च) को महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने बड़ा बयान दिया है. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया में अधिकांश संघर्षों की जड़ स्वार्थ और प्रभुत्व की इच्छा होती है. स्थायी शांति तभी संभव है जब लोग एकता, अनुशासन और धर्म के मूल्यों को अपनाएं.

ईरान-इजराइल युद्ध को भारत खत्म करेगा- मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दुनिया में लंबे समय से चल रहे संघर्षों को सुलझाने के कई प्रयास हुए हैं, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली. उनका मानना है कि भारत ऐसा देश है, जो शांति और सद्भाव की सोच रखता है, इसलिए दुनिया को उम्मीद है कि भारत ईरान-इजराइल जैसे विवादों को खत्म करने में मदद कर सकता है.

उन्होंने कहा कि भारत के लोग मानवता और नैतिकता के आधार पर चलते हैं, जबकि दुनिया के कई हिस्सों में ताकत और संघर्ष का माहौल है. उनके अनुसार, भारत का काम है कि वह दुनिया को सही रास्ता दिखाए और संतुलन बनाए.

मोहन भागवत ने अपने भाषण में कुछ अहम बातें भी कही:

  • आज भी समाज में धार्मिक असहिष्णुता, जबरन धर्म परिवर्तन और ऊंच-नीच जैसी समस्याएं मौजूद हैं.
  • धर्म सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि लोगों के व्यवहार में भी दिखना चाहिए.
  • अनुशासन और अच्छे मूल्यों को अपनाने के लिए लगातार अभ्यास जरूरी है, भले ही इसमें कठिनाइयां आएं

ये भी पढ़ें: बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तय: नीतीश के बाद CM कौन? JDU के दो डिप्टी CM और भाजपा को गृह विभाग


RSS ने किया कार्यप्रणाली में बदलाव

इस कार्यक्रम में मोहन भागवत ने यह भी बताया कि RSS अपने काम को और बेहतर बनाने के लिए बदलाव कर रहा है. पहले संगठन में 46 प्रांत थे, अब उन्हें बढ़ाकर 86 छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर काम आसानी से हो सके. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि काम करने का तरीका वही रहेगा लोगों से जुड़कर और अच्छे उदाहरण देकर समाज में बदलाव लाना.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

5 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

19 minutes ago

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…

20 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अवमानना याचिका दायर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर रोक लगाने के…

25 minutes ago