कड़कड़डूमा कोर्ट ने वर्ष 2020 दिल्ली दंगा मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली सरकार को हर्निया की सर्जरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि हुसैन को अस्पताल और जेल में ऑपरेशन के बाद की सभी देखभाल मिलें. ताहिर हुसैन ने मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की मांग की थी.
इससे पहले कोर्ट ने ताहिर हुसैन की पिछली जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. ताहिर हुसैन 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे बड़ी साज़िश के मामले में आरोपी है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने ताहिर हुसैन को जमानत देने से इनकार कर दिया था. जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने ताहिर हुसैन की ओर से दायर पांचवी जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया था. पूर्व पाषर्द के वकील तारा नरूला के माध्यम से दाखिल याचिका में कहा गया था कि वह पांच साल से अधिक का समय जेल में है. मुकदमे में तेजी लाने के लिए निचली अदालत के अथक प्रयासों के बावजूद सुनवाई पूरा होने में समय लग सकता है.
निचली अदालत ने 12 मार्च को बिना आधार के उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जबकि इस घटना में उसके संलिप्त होने की कोई सबूत नहीं है. इस मामले में उसके खिलाफ उकसाने का आरोप है. इस मामले के तीन गवाहों में से तीन ने उसके बारे में घटना स्थल पर मौजूद होने की बात नहीं कही है, जबकि दो ने दोषमुक्त कर दिया है. इस तरह से कहा जा सकता है कि गवाहोंने बयानों में विरोधभास है. बयानों का विसनीय नहीं माना जा सकता है. आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया जाए.
पुलिस के अनुसार 26 फरवरी, 2020 को शिकायतकर्ता रविंदर कुमार ने दयालपुर थाने के अधिकारियों को सूचित किया कि उनका बेटा अंकित शर्मा 25 फरवरी, 2020 से लापता है. बाद में कुछ लोगों से पता चला कि एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसे चांद बाग पुलिया स्थित मस्जिद से खजूरी खास नाले में फेंक दिया गया था. पुलिस ने कहा कि शर्मा का शव खजूरी खास नाले से बरामद किया गया था. उनके शरीर पर 51 चोटों के निशान थे. हुसैन इस मामले में आरोपियों में से एक है.
ये भी पढ़ें: एक भाई को दिया पट्टा, दूसरे के लिए मांगी घूस; भ्रष्टाचार के लालच में ग्राम विकास अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…
मैनपुरी के बेवर में 32 वर्षीय युवक मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह की गोली लगने से…
डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…
Ind vs wi t20 series: भारत ने 249 रन बनाए, फिर भी वेस्टइंडीज से 6…
महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…
Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…