देश

मुंबई में ‘कर्मयोगी एकल शिक्षक मेला’: संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करेंगे वनवासी शिक्षकों से संवाद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आगामी 2 मई को मुंबई में आयोजित होने जा रहे ‘कर्मयोगी एकल शिक्षक मेला’ में वनवासी इलाकों में शिक्षा का प्रसार करने वाले शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे. गेटवे ऑफ इंडिया पर होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी की भी उपस्थिति रहेगी, जिनके मार्गदर्शन में इन एकल विद्यालयों का संचालन किया जाता है. इसके अलावा समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के आदिवासी विकास मंत्री प्रो. अशोक उइके भी मौजूद होंगे.

महाराष्ट्र में एकल विद्यालयों के विस्तार की योजना

दरअसल नागपुर स्थित कै. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था द्वारा अब तक विदर्भ में चलाए जा रहे एकल विद्यालयों को अब पूरे महाराष्ट्र में विस्तारित करने की योजना तैयार हो गई है. कर्मयोगी मेले में इस कार्य के विस्तार को बताया जाएगा. तीन दशक पहले शुरू हुई इस पहल ने विदर्भ के वनवासी इलाकों में शिक्षा की रोशनी फैलाई है. आज, गढ़चिरौली और मेलघाट समेत विदर्भ के दूर-दराज के इलाकों में करीब 1300 स्कूलों के ज़रिए 30,000 वनवासी विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और 1800 से ज़्यादा शिक्षक उन्हें पढ़ा रहे हैं.

लक्ष्य: 1 लाख वनवासी विद्यार्थियों तक पहुंच

इस सफल सफ़र के बाद, संस्था ने अब पूरे महाराष्ट्र में 5000 स्कूलों और 6000 शिक्षकों का नेटवर्क बनाकर 1 लाख वनवासी विद्यार्थियों तक पहुँचने का बड़ा लक्ष्य रखा है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन और मुंबई के जाने-माने बिज़नेसमैन अतुल शिरोडकर की अध्यक्षता में स्व. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था अपना काम करती है. श्री शिरोडकर के मुताबिक, “शिक्षा सामाजिक और आर्थिक बदलाव का एक असरदार ज़रिया है. मानकर ट्रस्ट वनवासी इलाकों में रहने वाले लोगों को मुख्यधारा में लाने, उनके हुनर को बढ़ावा देने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के मकसद से लगातार काम कर रहा है.”

सामाजिक और कौशल विकास पर जोर

संगठन के विस्तार के नए दौर में, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, कौशल विकास, डेयरी ट्रेनिंग तथा जंगल में वनवासी समुदाय की शिक्षा के साथ-साथ उनकी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने पर खास ज़ोर दिया जा रहा है. मुंबई में होने वाले इस आयोजन में, राज्य के विभिन्न भागों से आए अध्यापकों और समाज में बदलाव लाने वाले लोगों और संस्थाओं को ‘कर्मयोगी पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मीरा रोड में पहलगाम जैसी वारदात: नाम-धर्म पूछकर कलमा पढ़ने को कहा, फिर सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला

आयोजन का सांस्कृतिक और विशेष आकर्षण

2 मई को शाम 6 बजे होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य मायाताई इवनाते को सम्मानित किया जाएगा और पंडित नीलाद्री कुमार का सितार वादन होगा. आयोजन के मौके पर, राज्य में सामाजिक क्षेत्र के अलग-अलग लोग एक साथ आकर जंगल में रहने वालों की शिक्षा के आंदोलन को नई दिशा देने पर मंथन करेंगे. संगठन ने हर तबके के नागरिकों से इस काम में सहयोग करने की अपील की है. यह कार्यक्रम वनवासी समुदाय की ज़िंदगी में बदलाव लाने के इस आंदोलन को तेज़ करने में एक अहम कदम होगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

42 seconds ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

15 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

39 minutes ago