देश

मूली देवी के कारनामे: IPS के साथ Reel, फर्जी SI बनकर ली ट्रेनिंग; जानें मोना बुगालिया ने क्या-क्या गुल खिलाए?

सपना पूरा न हो तो निराशा होती है. अधिकतर लोग विकल्पों की ओर बढ़कर अपनी जिंदगी चलाने लगते हैं. हालांकि, कुछ लोग खुद को भ्रम में डाल लेते हैं और अपराध की दुनिया की ओर बढ़ जाते हैं. ऐसी ही कहानी राजस्थान के निम्बा के पास रहने वाली मोना बुगालिया उर्फ मूली देवी की है. इसके कारनामे की चर्चा अब देशभर में हो रही है. जब यह परीक्षा में फेल होने के बाद SI नहीं बन पाई तो  उसने फर्जी तरीके से ट्रेनिंग ले ली. इतना ही नहीं उसने IPS अधिकारियों के साथ Reel बनाई और लोगों को धमकाया भी. हालांकि, जब उसके कारनामों का खुलासा हुआ तो फरार हो गई. अब जयपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

लंबी फरारी के बाद राजस्थान पुलिस ने मोना बुगालिया उर्फ मूली देवी को सीकर से गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से नगदी भी बरामद की गई है. इसके साथ ही पुलिस ने उसके पास से RPA के रिकॉर्ड और अलग-अलग वर्दी जब्त की गई हैं. आइये जानें मोना बुगालिया उर्फ मूली देवी की पूरी कहानी.

और भी कई खुलासों की उम्मीद

शास्त्रीनगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी. गुरुवार हिंट मिलने पर उसे जयपुर के शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने सीकर से गिरफ्तार कर लिया. वह यहां खुद को कोचिंग स्टूडेंट बताकर रह रही थी.  उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

महेंद्र सिंह ने बताया कि अब पुलिस उससे पूछताछ का मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि उसके साथ इसमें और भी कोई शामिल हो सकता है. महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस इस एंगल पर भी जांच करेगी की इस फर्जीवाड़े में उसके साथ और कौन शामिल था. वो क्या-क्या फर्जी काम करते थे.

पुलिस की जांच में कई खुलासे

पुलिस की जांच में मोना के कई कारनामे सामने आए हैं. वह वर्दी का रौब झाड़कर लोगों को डराती धमकाती थी और सोशल मीडिया पर वर्दी में रील बनाकर अपलोड करती थी. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने कैसे पुलिस की आंखों में धूल झोंककर महकमे में एंट्री मारी.

वर्दी और नकदी बरामद

पुलिस ने मोना के जयपुर स्थित ठिकाने पर छापामारी की थी, जहां से थानेदार की तीन वर्दी और करीब सात लाख रुपये की नगदी बरामद हुई थी. वह पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदलती रही.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड से गुजरात तक बारिश से हाहाकार, अमित शाह ने की प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात

मूली देवी के कारनामे

मोना की चालबाजियां देखकर पुलिस भी हैरान है. वह एडीजी के साथ टेनिस खेलती थी, पूर्व डीजीपी की बेटी की शादी में शामिल हुई और मंदिरों में वर्दी का धौंस दिखाकर वीआईपी दर्शन किए. इतनी ही नहीं कई लोगों के साथ उसने रील भी बयाना था. इन तमाम हरकतों के बाद भी पुलिस विभाग लंबे समय से उसके पकड़ने में नाकाम रहा.

2021 की परीक्षा में हो गई थी फेल

जयपुर पुलिस के अनुसार मोना देवी ने साल 2021 में राजस्थान पुलिस की SI भर्ती परीक्षा दी थी. हालांकि, इसमें वो पास नहीं हो पाई. इसके बाद उसने फर्जी पहचान पत्र बनाया और मूली देवी के नाम से RPA में दाखिल हो गई. अपनी पहचान का फायदा उठाते हुए वो स्पेशल गेट से एंट्री लेती थी. उसके तमाम कारनामों का खुलासा तब हुआ जब उनसे ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक कांस्टेबल को धमकी दी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आसमान में उड़ता दिखा यह खौफनाक-सा ‘बायोड्रोन’, रूस के इस धमाकेदार कदम ने उड़ाए होश; जानें क्या है पूरा खेल

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

4 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

6 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

14 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

18 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago