एजुकेशन

CUET UG 2025 Result Out: NTA ने सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें परसेंटेज से कैसे निकाले स्कोर

CUET UG 2025 Result Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों — nta.ac.in और cuet.nta.nic.in — पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.

check here CUET UG 2025 Result 2025 direct link

ऐसे चेक करें CUET UG 2025 का रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए ‘CUET UG 2025 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड और सेव कर सकते हैं.

CUET UG के अलग-अलग परसेंटेज से ऐसे निकाले स्कोर

सीयूईटी यूजी परीक्षा में सभी विषयों और शिफ्टों के लिए अलग-अलग % (Percentile) स्कोर निकाले जाते हैं. अगर आपने किसी शिफ्ट में परीक्षा दी है, तो आपका % यह बताता है कि उस शिफ्ट में आपके जितने या आपसे कम अंक कितने लोगों को मिले हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपका प्रतिशत 90 है, तो इसका मतलब है कि आपसे कम या बराबर अंक 90% परीक्षार्थियों को मिले हैं.

CUET UG 2025 की परीक्षा 13 मई से 4 जून तक आयोजित की गई थी. इसके फाइनल आंसर की 1 जुलाई को जारी कर दिए गए थे. परीक्षा में कुल 13,54,699 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,71,735 ने परीक्षा में भाग लिया. इनमें 6,47,934 महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 5,23,988 उपस्थित रहीं. वहीं, पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 7,06,760 रही, जिनमें से 5,47,744 परीक्षा में शामिल हुए. तीसरे लिंग से 5 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 3 ने परीक्षा दी.

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: ग्रेजुएट पास वालों के लिए सरकारी बैंक में निकली बंपर नौकरी, 85, 000 से ज्यादा होगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

12 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

21 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

36 minutes ago