सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Rain Alert: उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में मॉनसून पहुंच चुका है. जहां लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से मुक्ति मिली है तो वहीं भारी बारिश की वजह से तमाम हिस्सों की सड़कें, नाले-नालियां भर गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है.
इसी बीच भारतीय मौसम विभाग का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अगले दो दिन में पूरे देश पर मॉनसून का असर देखने की सम्भावना जताई है. इसी के साथ ही दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम व पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-पूर्व राजस्थान, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है. यही वजह है कि हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने कहा कि मानसून पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और दो दिन में पूरे देश में छा जाएगा.
मौसम विभाग ने बताया कि असम समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और प. बंगाल के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में 3 जुलाई भारी बारिश हो सकती है. तो वहीं दिल्ली में अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है. बता दें कि दिल्ली में पहले से ही भारी बारिश के कारण जनता परेशान है. सड़कें पानी से लबालब भर चुकी हैं और आवागमन बाधित है. मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के चलते सड़कें बंद हैं तो वहीं मैदानी इलाकों की सड़कें भारी बारिश के कारण लबालब भरी हुई हैं. अरुणाचल प्रदेश में टेलीफोन की लाइनें टूट गई हैं. तो वहीं देश के कई हिस्सों से बारिश के कारण बड़े हादसों की भी खबर सामने आ रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…