Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Monsoon Alert: अगले दो दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून; इन राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार, दिल्ली के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ा है और दो दिन में पूरे देश में पहुंच जाएगा.

monsoon

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Rain Alert: उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में मॉनसून पहुंच चुका है. जहां लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से मुक्ति मिली है तो वहीं भारी बारिश की वजह से तमाम हिस्सों की सड़कें, नाले-नालियां भर गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है.

इसी बीच भारतीय मौसम विभाग का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अगले दो दिन में पूरे देश पर मॉनसून का असर देखने की सम्भावना जताई है. इसी के साथ ही दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम व पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

ये भी पढ़ें-New Crime Laws: अब हत्यारों को 302 में नहीं 101 में मिलेगी सजा…एक जुलाई से बदल जाएंगे अग्रेजों के जमाने से चले आ रहे ये तीन आपराधिक कानून

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-पूर्व राजस्थान, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है. यही वजह है कि हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने कहा कि मानसून पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और दो दिन में पूरे देश में छा जाएगा.

यहां हो रही है भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि असम समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और प. बंगाल के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में 3 जुलाई भारी बारिश हो सकती है. तो वहीं दिल्ली में अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है. बता दें कि दिल्ली में पहले से ही भारी बारिश के कारण जनता परेशान है. सड़कें पानी से लबालब भर चुकी हैं और आवागमन बाधित है. मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन

भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के चलते सड़कें बंद हैं तो वहीं मैदानी इलाकों की सड़कें भारी बारिश के कारण लबालब भरी हुई हैं. अरुणाचल प्रदेश में टेलीफोन की लाइनें टूट गई हैं. तो वहीं देश के कई हिस्सों से बारिश के कारण बड़े हादसों की भी खबर सामने आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest