मनोरंजन

रवीना टंडन से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने मनाया ‘T20 World Cup’ की जीत का जश्न, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस अंदाज में दी बधाई

T20 World Cup 2024: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीती हासिल की है. 17 साल बाद भारत टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहा. बीती रात हर किसी की नजर इस मजेदार मैच पर थी. देश की जनता ने न केवल देर रात तक पूरा मैच देखा बल्कि देश की अलग-अलग जगह पर जीत का जश्न भी देखने को मिला. भारत ने दक्षिण अफ्रकी को 7 रनों से हरा दिया. भारत की इस जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में बधाई दी है. इस खुशी के मौके पर रुपाली गांगुली, रवीना टंडन, अमिताभ बच्चन और श्वेता तिवारी समेत कई टीवी सीतारों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है.

रवीना टंडन ने दी बधाई

रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें सभी खुशी से डांस कर रहे हैं. रवीना ने भारत की जीत पर अपनी बेटी के साथ खूब डांस किया और देशभक्ति से भरे गाने भी गाए. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- शानदार टीम इंडिया बहुत बहुत बधाई. आपको नहीं पता कि आपने देश को कितना खुश किया है. क्या जीता है. भारत माता की जय.

रुपाली गांगुली ने टीम इंडिया को दी बधाई

रोहित शर्मा और उनके साथी खिलाड़ियों को चैंपियन बताने वाली एक पोस्ट को शेयर करते हुए ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमने ये किया!!!!! क्या जीत है. टीम इंडिया को बधाई. जय हिंद जय भारत.’

‘दिल जीत लिया हमेशा के लिए’- कार्तिक

कर्तिक आर्यन ने पोस्ट कर लिखा- टीम इंडिया, जिन्होंने सरेंडर करने से इनकार कर दिया. आज वर्ल्ड कप नहीं, ‘दिल जीत लिया हमेशा के लिए’. टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत.

खुशी से झूमे अली गोनी

T20 विश्व कप के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद, अली गोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की. उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘जीत गई 🇮🇳🇮🇳🇮🇳’, इतना ही नहीं, बल्कि बिग बॉस 14 फेम एक्टर ने विराट कोहली के लिए एक नोट लिखा, जिन्होंने टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. अली ने लिखा- ‘किंग कोहली टी20 में आपकी कमी खलेगी.’

अमिताभ बच्चन ने भी दी बधाई

अनिल कपूर ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी. उन्होंने लिखा- सभी इंडियन इस वक्त एक जैसे ही इमोशन फील कर रहे हैं. असली चैंपियंस. वहीं अमिताभ बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम इंडिया की जीत पर बधाई देते हुए लिखा- आंसू बह रहे हैं…वर्ल्ड चैंपियंस. भारत माता की जय, जय हिंद जय हिंद जय हिंद.

रोनित रॉय ने दी बधाई

रोनित रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई! रोहित और विराट के लिए शुभकामनाएं, हार्दिक पांड्या तू मेरा हीरो!!!!!!’

श्वेता तिवारी ने दी टीम इंडिया को बधाई

टीवी की पॉपलुर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी भारत की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की. एक्ट्रेस ने लिखा- ‘इंडिया…इंडिया, हम जीत गए. जय हिंद.’

सलमान खान ने ट्रॉफी संग शेयर की तस्वीर

सलमान खान ने चैंपियंस की ट्रॉफी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘टीम इंडिया को बधाई!’

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

2 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

15 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

30 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

31 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago