Gwalior road accident, Kanwariyas killed, Agra-Mumbai highway crash, speeding car accident, Shivpuri Link Road mishap, MP highway tragedy, Kanwariya protest, road safety Madhya Pradesh, car driver negligence, India Sawan accident.
Raipur Aiccident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में एक भीषण सड़क हादसा (Accident) हुआ है. रोड पर माजदा और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन में सवार 17 से अधिक ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना खरोरा रोड के बंगोली गांव की है, माजदा वाहन में 50 से ज्यादा लोग सवार थे. सभी ग्रामीण छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी बीच वाहन खरोरा रोड पर ट्रेलर से टकरा गई, जिससे 17 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. वरिष्ठ अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं. रायपुर रेंज के आईजी, एसपी, एडिशनल एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं.हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वही इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ाने की संभावना है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चटौद थाना विधानसभा के लोग स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04, MQ 1259 में आज चौथिया छठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए थाना खरोरा के ग्राम बाना बनारसी गए हुए थे, जहां से कार्यक्रम पश्चात वापस आ रहे थे कि रायपुर-बलौदबाज़ार रोड के सारागांव के समीप एक ट्रेलर गाड़ी के साथ एक्सीडेंट हो जाने से माजदा वाहन में सवार 17 से अधिक लोगों की मृत्यु एवं कई लोग घायल हो गया है. घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…