Bharat Express DD Free Dish

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से घबराया PAK अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया, सीजफायर का फैसला PM मोदी अपनी शर्तों पर किया: जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से घबराकर पाकिस्तान अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया और भारत ने सीजफायर का फैसला अपनी शर्तों पर किया.

जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम पांच बजे सीजफायर का ऐलान होने के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने कई शहरों में ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश की और सीजफायर का उल्लंघन किया. सीजफायर को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

ऐसे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीजफायर का समर्थन करते हुए कहा कि भारत ने सीजफायर का फैसला अपनी शर्तों पर किया है.

गया में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सीजफायर को लेकर कहा कि ‘क्षमा शोभती उस भुजंग को, जिसके पास गरल हो’, यह जो सीजफायर हुआ है, उसमें लगता है कि पाकिस्तान अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया. हमारी भारतीय सेना बहुत तरह से आगे बढ़ रही थी.

उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह एक सप्ताह से ज्यादा लड़ाई नहीं चल पाएगी. पाकिस्तान से बराबर जो झगड़ा होता है, वह भी समाप्त हो जाता.

उन्होंने कहा कि यह विश्व बिरादरी का मामला है. जब अमेरिका से पाकिस्तान मिलकर आया, तब अमेरिका ने भारत को सीजफायर का सुझाव दिया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के अधिकारियों के साथ बातचीत कर युद्ध को रोकने का फैसला लिया.

उन्होंने यह भी कहा कि इस सीजफायर में कई शर्तें हैं. इसके बाद भी पाकिस्तान की ओर से हरकतें हुईं, जिसका जवाब भी दिया गया. पहले का निर्णय जैसा था, वही रहेगा.

उन्होंने कहा कि सिंधु का जल हमारा हिंदुस्तान में ही बहेगा, पाकिस्तान में नहीं जाएगा. उसी प्रकार से अनेक समझौते हैं, जो पहले थे, ऐसे नियमों में कुछ संशोधन किया गया है, वही समझौता लागू रहेगा. इससे जो पाकिस्तान को लाभ होता था, वह अब नहीं मिलेगा. जिस तरह से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है, आगे अगर ऐसा करेगा तो कड़ा जवाब दिया जाएगा. अपनी शर्तों पर सीजफायर किया गया है, यह महानता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read