देश

लेडी डॉन अनुराधा से शादी करेगा मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर काला जठेड़ी, कोर्ट ने दी कस्टडी पेरोल

गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी अब शादी करने जा रहा है. दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने गैंगस्टर काला जठेड़ी को कस्टडी पेरोल दी है. काला जठेड़ी की शादी राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी के साथ होगी. काला जठेड़ी 12 मार्च को जेल से पेरोल पर बाहर आएगा.जिसके बाद दिल्ली में रीति रीवाजों के साथ शादी होगी. शादी के बाद काला जठेड़ी 13 मार्च को सोनीपत में बने नगए घर में गृह प्रवेश करेगा. इसके लिए उसे 6 घंटे की कस्टडी पेरोल भी दी गई है.

कौन है गैंगस्टर काला जठेड़ी?

काला जठेड़ी का असली नाम संदीप उर्फ काला है .जठेड़ी हरियाणा में जिला सोनीपत के जठेड़ी गांव का निवासी है. उसे लॉरेंस बिश्नोई का खास माना जाता है. 29 सितंबर 2004 को वो अपने साथियों के साथ सिरसपुर इलाके में एक शख्स का मोबाइल छीन कर भाग रहा था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया था. उसे 30 जुलाई, 2021 में यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था.

शुरुआत में काला जठेड़ी लूटपाट और हत्या की कोशिश जैसी वारदातों को अंजाम दिया करता था, लेकिन धीरे-धीरे जठेड़ी ने अपना पूरा गैंग बना लिया और वसूली करने के साथ-साथ, वो विवादित संपत्तियों के ​कब्जे में भी दखल देने लगा. इन सब मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम रखा था, लेकिन वो इतना कुख्यात बन गया कि हरियाणा पुलिस ने काला जठेड़ी इनाम की राशि को बढ़ाकर सात लाख कर दिया था.

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

लॉरेंस बिश्नोई तब चर्चा मे आया था, जब 2018 में उसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. फरीदाबाद पुलिस ने लॉरेंस गैंग के शूटरों को गिरफ्तार किया था, जब मुंबई में सलमान के घर की रेकी करके आए थे.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने तेलंगाना को दी 56 हजार करोड़ की सौगात, बोले- ‘यहां तुम भी खाओ हम भी खाएं की सरकार’

अनुराधा कैसे बन गई लेडी डॉन

वहीं लेडी डॉन अनुराधा हरियाणा के सीकर रानी सती रोड की रहने वालीहै. उसने अपराध की दुनिया में तब कदम रखा जब वह शेयर मार्केट में पैसा लगाने के बाद कंगाल हो गई थी. उसी के बाद से उसने जरायम की दुनिया का रुख कर लिया. जहां पर उसकी मुलाकात राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल से हुई. धीरे-धीरे उन लोगों की नजदीकियां बढ़ने लगीं, जिसके बाद वह इनके गैंग मे शामिल हो गयी. कुछ समय बाद अनुराधा गैंग की मुख्य सदस्य बन गई. इसी दौरान उसने सीकर के एक व्यापारी का अपहरण किया. इस मामले को लेकर पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपये इनाम घोषित किया था. 27 जून 2006 को बहुचर्चित जीवणराम गोदारा हत्याकांड के मुख्य गवाह प्रमोद चौधरी के भाई इंद्रचंद के अपहरण के मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

11 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

28 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

35 minutes ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

37 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

51 minutes ago