मनोरंजन

यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ की बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते भी पकड़ बरकरार, जानिए कितनी हुई कमाई

यामी गौतम (Yami Gautam) की लीड रोल वाली ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) फिल्म थियेटर्स में लगातार माहौल बनाए हुए है. बीते 23 फरवरी रिलीज हुई ये फिल्म दूसरे हफ्ते भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में सफल रही है.

फिल्म की कहानी साल 2019 में जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) को विशेष स्थिति का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करते हुए इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) में विभाजित करने की घटना पर आधारित है.

जानिए अब तक की कमाई

दूसरे वीकेंड में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी अब तक की कमाई 50 करोड़ के पार (50.45 करोड़ रुपये) हो गई है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.60 करोड़ रुपये जुटाए थे.

शुक्रवार (23 फरवरी) को फिल्म ने 5.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो अगले दिन शनिवार को बढ़कर 7.4 करोड़ रुपये और रविवार को 9.6 करोड़ रुपये हो गई थी. हालांकि सोमवार (26 फरवरी) को फिल्म गिरावट के साथ 3.25 करोड़ रुपये पर आ गई, लेकिन उस दिन के बाद इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन औसतन 3 करोड़ रुपये से अधिक का बना हुआ है. मंगलवार को इसने अपनी कमाई में 3.3 करोड़ रुपये, बुधवार को 3.15 करोड़ रुपये और गुरुवार को 3 करोड़ रुपये जोड़े थे.

दूसरे शुक्रवार (1 मार्च) को फिल्म का कलेक्शन स्थिर रहा और इसने फिर से 3 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन अगले दिन शनिवार को 5.5 करोड़ रुपये और रविवार को 6.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की. इस तरह फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

उम्मीद है कि 8 मार्च को अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ के आने से पहले ‘आर्टिकल 370’ एक धमाकेदार टोटल खड़ा कर पाने में सफल हो पाएगी.

कौन हैं निर्माता-निर्देशक

फिल्म के निर्माता आदित्य धर हैं, वहीं निर्देशक आदित्य सुहास जंभाले (Aditya Suhas Jambhale) हैं. फिल्म में ‘विकी डोनर’ फेम यामी गौतम लीड रोल में हैं. फिल्म में एक सैनिक के रोल में नजर आई यामी के किरदार को सराहना मिल रही है.

निर्माता आदित्य धर (Aditya Dhar) ने इससे पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी हिट फिल्म डायरेक्ट की थी. अब पत्नी बन चुकीं यामी को उन्होंने ‘उरी’ में ऐसा रोल दिया था कि उन्हें देखकर लोग हैरान रह गए थे. इस बार ‘आर्टिकल 370’ में आदित्य ने उन्हें एक और दमदार रोल दिया है, जिसे उनके करिअर का बेस्ट परफॉरमेंस बताया जा रहा है.

आदित्य ने अर्जुन धवन और आदित्य सुहास जंभाले के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है. यामी के अलावा फिल्म में मोहन अगाशे, सुखिता अय्यर, अरुण गोविल और प्रियामणि ने भी काम किया है.

Pratyush Priyadarshi

Recent Posts

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

17 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

30 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

35 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

49 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

1 hour ago