मनोरंजन

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा को सोशल मीडिया पर लोग क्यों कर रहे हैं ट्रोल

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanshee Verma) को कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर (Pratik Utekar) के साथ उनकी एक तस्वीर के लिए सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा.

धनश्री ने हाल ही में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) में हिस्सा लिया था, हाल ही में जिसका समापन हुआ है. इसके बाद वे एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं. यहां कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ उन्होंने एक फोटो क्लिक करवाई. प्रतीक ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद ये विवाद खड़ा हो गया.

इस तस्वीर में प्रतीक ने धनश्री को पीछे से पकड़ रखा है. पति के अलावा किसी गैर-मर्द के साथ उनकी ये तस्वीर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को नागवार गुजरी. इसके बाद किसी अन्य पुरुष के साथ ‘ऐसी अंतरंग तस्वीर’ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए धनश्री इन यूजर्स के निशाने पर आ गईं. कुछ यूजर युजवेंद्र के प्रति सराहना भी जताने लगे थे.

सोशल साइट ‘एक्स’ पर एक यूजर ने लिखा, ‘(युजवेंद्र) चहल को लेकर बुरा लग रहा है. भाई वोट ही मांगता रह​ गया. पुरुष होना बहुत ही मुश्किल है.’

एक व्यक्ति ने पोस्ट किया, ‘जब आपका पार्टनर अपने दोस्त के साथ सार्वजनिक रूप से इस तरह पोज दे रहा हो, यह केवल तभी ठीक लग सकता है, अगर वह दोस्त समलैंगिक हो और हर कोई यह बात जानता हो.’ इस यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, ‘चहल को मेरी शुभकामनाएं.’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं ऐसी अंतरंग तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं करूंगा, भले ही वह मेरी पत्नी के साथ ही क्यों न हो.’

एक व्यक्ति ने लिखा, ‘अगर युजवेंद्र चहल लगातार अपनी महिला मित्रों के साथ ऐसा करेंगे तो धनाश्री वर्मा का क्या रिऐक्शन होगा? हम सभी इंसान हैं और कोई भी पति जो अपनी पत्नी से प्यार करता है उसे इन घटनाओं से दुख होगा. यह बिल्कुल बकवास है और इसे रोकने की जरूरत है.’

धनश्री डांस रियलिटी शो में आई थीं नजर

धनश्री वर्मा हाल ही में सोनी टीवी के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नजर आई थीं. बीते 2 मार्च को इस शो की विजेता मनीषा रानी को घोषित किया गया था. धनश्री भी ​विजेता के दावेदारों में शामिल थीं. मनीषा रानी से पिछड़ने के बावजूद उनके मनमोहक परफॉरमेंस को काफी सराहना मिली थी.

धनश्री के अलावा विजेता ट्रॉफी के अन्य दावेदारों में शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा और श्रीराम चंद्रा शामिल थे. शो को अभिनेत्री और मॉडल मलायका अरोड़ा, कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेता अरशद वारसी ने जज किया था और ऋत्विक धनजानी तथा गौहर खान ने इसे होस्त किया था.

Bharat Express Desk

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

51 minutes ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

1 hour ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

1 hour ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

1 hour ago

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

2 hours ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

2 hours ago