देश

Mother Dairy Milk Price: दूध खरीदना हुआ और महंगा, मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानिए नई कीमतें

Mother Dairy Milk Price: आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है. दूध की बढ़ती कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही है. दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध और टोकन वाले दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. फुल क्रीम दूध पर एक रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की है. वहीं, टोकन वाले दूध पर दो रुपये प्रति लीटर कीमत बढ़ाई है. नई कीमतें कल यानी सोमवार से लागू हो जाएंगी. मदर डेयरी के बाद अब दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं.

दूध की कीमतों में हुए इजाफे (Mother Dairy Milk Price) पर मदर डेयरी का कहना है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते कंपनी ने दाम बढ़ाने का फैसला लिया है. मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता कंपनी है और पॉली पैक एवं वेंडिंग मशीन के जरिये प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की सप्लाई करती है.

सोमवार से लागू होंगी बढ़ी हुई कीमतें

मदर डेयरी के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि फुल क्रीम दूध के दाम एक रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दिए हैं. हालांकि, आधे लीटर के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. टोकन वाले दूध की कीमत सोमवार से 50 रुपए प्रति लीटर होगी. अभी ये 48 रुपए प्रति लीटर की दर से बिकता है.

बिगड़ेगा लोगों का बजट

मदर डेयरी ने कीमतों (Mother Dairy Milk Price) में बढ़ोतरी के लिए किसानों से कच्चे दूध की खरीद लागत में वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया है. दूध की कीमतों में बढ़ोतरी इस समय आम लोगों के घरेलू बजट को प्रभावित करेगी.

ये भी पढ़ें : Gujarat Elections: सोमनाथ पहुंचे पीएम मोदी, भगवान भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक किया, चांदी के कलश से चढ़ाया जल

मदर डेयरी ने इस साल दिल्ली एनसीआर में चौथी बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है. मार्च और अगस्त में भी सभी वैरिएंट के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. इसके अलावा 16 अक्टूबर को भी मदर डेयरी ने 2 रुपए प्रति लीटर फुल क्रीम और गाय के दूध के दाम में बढ़ोतरी की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

10 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago