देश

Pallavi Patel: सपा विधायक पल्लवी पटेल को SC से झटका, EC ने जारी किया है नोटिस, कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार

Pallavi Patel: यूपी के कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग के नोटिस के खिलाफ पल्लवी की अर्जी पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप राज्य निर्वाचन आयोग के नोटिस का जवाब दें, हम इस स्थिति में मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं.

सिराथू के रहने वाले दिलीप पटेल की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया था. दिलीप ने सपा विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) पर 2022 के विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है. जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पल्लवी से जवाब मांगा था, जिसके खिलाफ पल्लवी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

आपराधिक मुकदमे को छिपाने का आरोप

उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कौशांबी के सिराथू विधानससभा सीट से सपा ने अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) को अपने सिम्बल पर चुनाव मैदान में उतारा था. भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या प्रत्याशी थे. चुनाव में बतौर सपा उम्मीदवार दाखिल नामांकन पत्र में डॉ. पल्लवी पटेल ने अपने खिलाफ राजधानी लखनऊ में दर्ज आपराधिक मुकदमे को छिपाकर हलफनामा दाखिल किया था.

चुनाव आयोग ने मांगा था जवाब

पल्लवी पटेल चुनाव जीत गई, जिसके बाद दिलीप नाम के एक शख्स ने इस मामले की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग में की. जिसके बाद चुनाव आयोग ने पल्लवी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. जिसके खिलाफ पल्लवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर नोटिस रद्द करने की मांग की थी.

ये भी पढ़ें : Khatauli By Election 2022: खतौली उपचुनाव से पहले हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, निवर्तमान BJP विधायक विक्रम सैनी की सजा पर लगाई रोक 

जवाब दाखिल करना चाहिए-सुप्रीम कोर्ट

सपा विधायक पल्लवी पटेल ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा था कि मेरे खिलाफ सीधे तौर पर कोई केस दर्ज नहीं है, ऐसे में मेरी तरफ से जवाब कैसे दिया जाए. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को ये कहकर खारिज कर दिया कि वो इसमें दखल नहीं देगा, उन्हें चुनाव आयोग में जवाब दाखिल करना चाहिए.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

26 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

49 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago