पीएम नरेंद्र मोदी
Gujarat Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वेरावल में आज चुनावी जनसभा को संबोधित किया. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ एक सार्वजनिक रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बार हर मतदान केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जीत दिलाएं.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भूपेंद्र, नरेंद्र के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम कर रहे हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं ये नहीं कह रहा कि आपको सिर्फ बीजेपी के लिए वोट करना चाहिए. सिर्फ ये सुनिश्चित हो कि प्रत्येक नागरिक लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग ले. मेरी सभी से ये अपील है. पीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोग मतदान के दिन मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में आएं और मतदान के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दें.
पीएम मोदी ने कहा है कि एक और चीज जो मैं आपसे चाहता हूं, वो ये सुनिश्चित करना है कि भाजपा यहां के प्रत्येक बूथ पर जीत हासिल करे. क्या आप मेरे लिए ऐसा करेंगे? इस बार मेरा ध्यान यहां के सभी मतदान केंद्रों पर जीत हासिल करने पर है. यदि आप इसे हासिल करने में मेरी मदद करेंगे तो बीजेपी के उम्मीदवार अपने आप विधानसभा पहुंच जाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड तोड़ें भूपेंद्र, गुजरात प्रगति की नई ऊंचाई को छू ले.
पीएम मोदी ने विकास की बात करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार ने राज्य में बंदरगाहों का विकास किया और पर्यटन को बढ़ावा दिया. उन्होंने कहा कि दोबारा सत्ता में आने पर विकास के लिए और कड़ी मेहनत करेंगे. उन्होंने किसानों के लिए नई नीतियों का भी वादा किया. पीएम मोदी ने अपने दिन की शुरुआत सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की.
ये भी पढ़ें : Gujarat Elections: सोमनाथ पहुंचे पीएम मोदी, भगवान भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक किया, चांदी के कलश से चढ़ाया जल
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने चुनाव अभियान को तेज कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों के भीतर करीब 25 रैलियां करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्स के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चुनावी राज्य में 15 से अधिक रैलियां करने की उम्मीद है. इससे पहले बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित 40 नेताओं की एक स्टार प्रचारकों की सूची आई थी.
-भारत एक्सप्रेस
दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…
Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…
Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…
Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में अमन गांधी के बाहर होने से फैंस…
India US Trade Agreement: भारत और अमेरिका के बीच एक साल से अधिक समय से…