देश

सांसद अरविंद सावंत ने विवादित बयान के लिए शाइना एनसी से माफी मांगी

शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत (Arvind Sawant Apology) ने शिवसेना की नेता शाइना एनसी (Shaina NC) पर दिए अपने बयान के लिए माफी मांग ली है. उन्होंने एक बयान में कहा, मैंने अपने 55 साल के राजनीतिक करियर में कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं किया. मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं और पूरा सम्मान करता हूं.

उन्होंने विभिन्न दलों के नेताओं के विवादित बयानों का जिक्र करते हुए कहा, किशोरी पेडनेकर के बारे में आशीष शेलार ने क्या कहा? राम कदम का बयान हो या फिर अब्दुल सत्तार का सुप्रिया सुले पर दिया बयान सब आपत्तिजनक था. क्या इन सभी घटनाओं में एफआईआर दर्ज की गई?

ऐसी सभी घटनाओं में दर्ज हो FIR

सावंत ने आगे कहा, मैं मांग करता हूं कि ऐसी सभी घटनाओं में FIR दर्ज की जानी चाहिए. मैं एक बार फिर कहना चाहता हूं कि अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं. बता दें कि शाइना एनसी अरविंद सावंत द्वारा दिए बयान पर शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, अरविंद सावंत ने 29 अक्टूबर 2024 को एक मीडिया चैनल पर मेरे लिए ‘माल’ शब्द का प्रयोग किया.

मां मुंबादेवी को बताया प्रेरणास्त्रोत

हमारी संस्कृति में महिलाओं को शक्ति के रूप में देखा जाता है. मां मुंबादेवी, हम सबकी प्रेरणास्त्रोत हैं. इस तरह का बयान अस्वीकार्य है और यह अपमान न केवल मेरा है, बल्कि महाराष्ट्र की समस्त महिलाओं का भी है. मुझे यह समझने में कोई कठिनाई नहीं होती कि अरविंद सावंत का यह बयान मेरे प्रतिद्वंद्वी, अमीन पटेल के नामांकन के दौरान दिया गया.

…महिलाओं के सम्मान की अपेक्षा नहीं कर सकती

अमीन पटेल वही व्यक्ति हैं, जो तीन तलाक जैसी कुरीतियों का पुरजोर समर्थन करते हैं. मैं ऐसे व्यक्तियों से महिलाओं के सम्मान की अपेक्षा ही नहीं कर सकती. हमारे देश और राज्य सरकारों ने महिलाओं के सम्मान में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जैसे “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” इन योजनाओं के माध्यम से महायुति की सरकार समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra: इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर Shaina NC ने शिवसेना (यूबीटी) नेता Arvind Sawant पर दर्ज कराया केस

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

12 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

21 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

53 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago