भोपाल में कांग्रेस नेताओं का अनोखा प्रदर्शन
Tomato Prices Hike: टमाटर की बढ़ी कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है. टमाटर की बढ़ती कीमतों का आलम ये है कि बाजार से ही ये गायब हो गई हैं. वहीं टमाटर जिन जगहों पर मिल रहा है, वहां उसकी कीमत 120 से लेकर 160 रु प्रति किलो तक है. ऐसे में आम लोगों के लिए टमाटर दूर की कौड़ी साबित हो रही है. दूसरी तरफ, इसको लेकर राजनीति दलों की तरफ से भी विरोध किया जाने लगा है. इस बीच मध्य प्रदेश के भोपाल में टमाटर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया.
आसमान छू रहे सब्जियों के दाम के विरोध में कांग्रेसी नेता सब्जी खरीदने के लिए ब्रीफकेस और बंदूक लेकर बाजार में पहुंचे. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जिस तरह टमाटर व अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, इन्हें घर में सुरक्षित रखना होगा क्योंकि इसके लूट लिए जाने का खतरा है. कांग्रेस नेता सिद्धार्थ राजावत ने टमाटर खरीदने के बाद उसे ब्रीफकेस में रखा. उन्होंने कहा कि घर ले जाकर टमाटर को वे तिजोरी में रखेंगे. साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण दूसरे राज्यों के व्यापारियों को फायदा हो रहा है.
भोपाल में इस वक्त टमाटर 160 रु प्रति किलो बिक रहा है. दूसरे राज्यों से इसे लाए जाने के कारण आम लोगों को ज्यादा कीमत पर टमाटर खरीदना पड़ रहा है. देश में इस वक्त सब्जियों के दामों में वृद्धि देखने को मिल रही है. जबकि टमाटर कुछ ज्यादा ही मंहगा बिक रहा है.
सब्जी मार्केट में इन दिनों अदरक 300 प्रति किलो, मिर्ची 200 से 250 रु प्रति किलो, फूल गोभी 80, शिमला मिर्च 80, भिंडी 80 और बीन्स 220 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है. यही नहीं धनिया का दाम भी 300 रु प्रति किलो पहुंच गया है. इस कारण लोगों के लिए सब्जियां खरीदना मुश्किल हो रहा है. फिर भी जरूरत के कारण वे अधिक दाम देकर सब्जियां खरीदने को मजबूर हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…