देश

पाकिस्तान में रहने वाली चार बच्चों की मां से हुआ प्यार; प्रेमी के लिए महिला ने तीन सरहदों को किया पार….PUBG खेलते हुए इश्क चढ़ा था परवान

Greater Noida: कहतें हैं प्यार कब, किससे और कहां हो जाए ये किसी को नहीं पता. प्यार न जात देखता है न धर्म और न ही देश. जब किसी को प्यार होता है वो सब कुछ भुल जाता है और बस उसे पाने के लिए हर तरह की कोशिश करता है. ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है. जिस सुनकर आप भी हैरान हो जाओगे. दरअसल यहां एक युवक को चार बच्चों की मां से प्यार हो जाता है. यहां तक तो ठीक था, लेकिन यह महिला पाकिस्तान की रहने वाली थी. महिला को भी भारतीय लड़के से प्यार था. इसलिए उसने अपना मुल्क छोड़ने का फैसला कर लिया और 13 मई को भारत आ गई.

जिसके बाद वह अपने प्रेमी लड़के के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने लगी. दोनों ने एक मकान को किराये पर लिया था. इसमें हैरानी की बात यह कि महिला ने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने 4 बच्चों के साथ 3 देशों की सरहदें पार की ली, जिसके बाद वह भारत पहुंची.

कैसे हुई प्यार की शुरुआत

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लड़के को पबजी गेम खेलने की लत लगी हुई थी. इसी दौरान गेम खेलते-खेलते युवक का संपर्क पाकिस्तानी महिला के साथ हो गया. दोनों की शुरुआत बातचीत से हुई. इसके बाद दोनों में दोस्ती बढ़ गई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई. जानकारी के मुताबकि लड़के का नाम सचिन है.

यह भी पढ़ें- Land For Jobs Case: लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट

पाकिस्तानी महिला ने अपना नाम सीमा बताया

जब इन दोनों की सच्चाई सामने आयी तो पता चला कि ये दोनों ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में जिस किराये के मकान में रह रहे थे वहां युवक ने मकान मालिक से झूठ बोला था कि शादीसुदा है. वहीं उसने पाकिस्तानी महिला का नाम भी गलत बताया. उनसे महिला का नाम सीमा बताया था. हालांकि जब इनका सच सामने आया तो यह दोनों चारों बच्चों के साथ फरार हो गए. इसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा और मामले की जांच की गई. इसके लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया, साथी सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई.

पाकिस्तानी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काफी छानबीन के बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ADCP अशोक कुमार ने बताया कि, “महिला से पूछताछ चल रही है. जांच एजेंसियों को सूचना दे दी गई है. जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. पाकिस्तानी महिला का नाम सीमा गुलाम हैदर बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पबजी खेलते-खलते महिला सचिन के संपर्क में आई थी. पाकिस्तानी महिला 4 बच्चों की मां है. पूछताछ के बाद जांच एजेंसियां डिटेल्स साझा करेंगी.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

छतरपुर के सतबड़ी में चले Bulldozer पर भड़के लोग, बोले- सामान निकालने तक का नहीं मिला मौका

दिल्ली के छतरपुर स्थित सतबड़ी गौशाला इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर DDA का बड़ा…

16 minutes ago

गौतम गंभीर ने अमित शाह को भेंट की गणपति प्रतिमा, बोले – आपके मार्गदर्शन के लिए आभार

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें…

21 minutes ago

सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में गणेश पूजा पर बार बालाओं का डांस, शिक्षा विभाग मौन

Sitamarhi School Viral Video: सीतामढ़ी के नानपुर स्थित मॉडल उच्च विद्यालय में गणेश पूजा के…

23 minutes ago

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, सब साफ फिर मिस्ट्री क्यों बना मामला?

Nawada Teacher Murder News: बिहार के नवादा जिले के रोह प्रखंड में एक शिक्षक कौशलेंद्र…

23 minutes ago

राऊज एवेन्यु कोर्ट का बड़ा फैसला; सोनिया गांधी के खिलाफ FIR खारिज करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश बदला

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने से जुड़े…

41 minutes ago

370 बिरयानी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन प्रणित मोरे की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र, महाराष्ट्र और…

48 minutes ago