हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
बक्सर में डबल मर्डर
Buxar Double Murder: बिहार के बक्सर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां एक बेटे ने अपनी ही मां और भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी. पेशे से घर का बेटा इंजीनियर था लेकिन हाल ही में उसकी नौकरी चली गई थी, जिसके बाद घर में अक्सर पैसों को लेकर विवाद हुआ करता था. यह पूरा मामला बक्सर नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ले का है. जहां एक इंजीनियर बेटे ने अपनी ही मां और भतीजे की निर्मम तरीके से हत्या की. हत्या की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक, मठिया मोहल्ले के रहने वाले मनोज कुमार ने परिवारिक विवाद में अपनी मां के सिर पर रॉड से हमला कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इसके बाद उसने तीन साल की भतीजे को भी छत से नीचे फेंक दिया, जिसकी वजह से उसकी भी मौत हो गई.
मामले की जानकारी मिलते हैं मौके पर एसपी मनीष कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और आरोपी आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार इंजीनियरिंग किया हुआ था और नौकरी छूटने के बाद घर पर आता था. पैसे को लेकर अक्सर विवाद किया करता था. उस दिन विवाद इतना बढ़ गया कि मां पूजा करने के लिए छत पर गई थी, इस दौरान उसने मां की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. वही साथ में मौजूद किशोर भतीजे को छत से उठाकर नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई.
वहीं एक परिजन अनिल कुमार ने बताया कि मनोज ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. नौकरी छूटने के बाद घर पर बेरोजगार बैठा था. उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके गई थी. इस दौरान पैसे को लेकर अक्सर विवाद किया करता था. उस दिन रात में भी घर में विवाद हुआ था. जिसके सुबह बेटे ने मां और भतीजे की हत्या कर दी.
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…