देश

MP News: मंदसौर में श्रद्धालुओं को ले जा रही वैन कुएं में गिरी…अब तक 11 की मौत

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 श्रद्धालुओं को ले जा रही एक वैन बुढ़ा-टाकरवत क्रॉसिंग के पास कचरिया चौपाटी गांव में खुले कुएं में गिर गई. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक बचावकर्ता भी शामिल है.

इस दुर्घटना में दो छोटे बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार, वैन ने एक बाइक को टक्कर मारने के बाद नियंत्रण खो दिया और लगभग 15 फीट गहरे कुएं में जा गिरी.

पुलिस ने बताया कि क्षेत्रीय निवासी मनोहर सिंह ने जब वैन में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की तो वह वैन में मौजूद एलपीजी गैस के जहरीले धुएं की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे. नारायणगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने आईएएनएस को बताया, “अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें बचावकर्ता मनोहर सिंह और बाइक सवार गोबर सिंह शामिल हैं. बचाव कार्य अभी भी जारी है.”

मनोहर सिंह संजीत गांव के निवासी थे, जबकि गोबर सिंह सीतामऊ के रहने वाले थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनोहर सिंह की मौत के बाद बचाव कार्य के लिए जेसीबी और क्रेन जैसी भारी मशीनों का सहारा लिया गया, लेकिन इससे वैन में फंसे कई यात्री दम घुटने से काल का ग्रास बन गए.

उपमुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंच अधिकारियों को दिए निर्देश

राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किया, “मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कचरिया चौपाटी गांव में चार पहिया वाहन के कुएं में गिरने की हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही तत्काल स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.”

मीडिया से बातचीत में उन्होंने घायलों की गंभीर स्थिति पर चिंता जताई, लेकिन भरोसा दिलाया कि सभी को समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देवड़ा ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया.

हादसे में बचाए गए लोगों में 26 वर्षीय माया कीर और तीन व 12 वर्ष के दो बच्चे शामिल हैं, जिन्हें मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, वैन उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के अंतरी माता मंदिर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ.


ये भी पढ़ें: सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला… करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने चलती गाड़ी पर फेंके टायर और पत्थर


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

7 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

8 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

8 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

9 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

9 hours ago