देश

MP News: धर्म परिवर्तन के मामले में बाबा समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, महिला को लालच देकर जबरदस्ती बना रहा था दबाव

MP News: मध्य प्रदेश में इंदौर जिले की खजराना पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. यह कार्रवाई छिंदवाड़ा की एक महिला की शिकायत पर की गई. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है. वे इस मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं.

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक बाबा के पास गई थी. बाबा और उसके साथी ने उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया और जब उसने इनकार कर दिया तो उन्होंने धमकी दी. इसके बाद भी उसने धर्म नहीं बदला तो परेशान करने लगे. महिला ने बताया कि आरोपी कहते थे कि ‘हमारे धर्म में आ जाओ, काफी फायदा होगा. पैसा भी मिलता रहता है, कोई परेशानी नहीं होगी.’

आरोपी बाबा ने उसे बार-बार फोन कर मुलाकात के लिए बुलाया. पीड़िता की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए खजराना पुलिस ने तत्काल मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बाबा और उसका साथी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था.

बाबा के नेटवर्क से जुड़े होने की भी होगी जांच

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है या यह उसका व्यक्तिगत कृत्य है. बाबा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. इससे पहले भी बाबा ने कितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है, इसकी भी जांच की जाएगी.

इसके लिए टीम का भी गठन कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में कानून का सख्ती से पालन किया जाएगा. यदि कोई भी व्यक्ति दबाव, लालच या धमकी के जरिए धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


ये भी पढ़ें: एअर इंडिया विमान हाइजैक की कोशिश नाकाम, हिरासत में लिए गए 9 यात्री


-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

16 seconds ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

12 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

22 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

27 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

30 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

44 minutes ago