मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां सात फेरे लेने के महज 24 घंटे बाद ही एक नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल वालों को गहरी नींद में सोता छोड़ रातों-रात रफूचक्कर हो गई. वह अपने साथ घर की अलमारी में रखे हजारों रुपये कैश और कीमती गहने भी समेट ले गई. इस पूरी वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि दुल्हन के उस कथित ‘जीजा’ ने अंजाम दिया, जो शादी में बारात का स्वागत करवा रहा था.
ये पूरा मामला सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी. जब युवक ने दुसरी शादी का मन बनाया उसी दौरान उसकी मुलाकात रामनारायण नाम के एक शख्स से होती है. रामनारायण ने युवक को अपने जाल में फंसाने के लिए छत्तीसगढ़ की रहने वाली रुक्मणी का रिश्ता बताया. साथ ही शादी फिक्स सहानुभूति बटोरने करने के लिए कहानी गढ़ी कि रुक्मणी के पहले पति की भी एक एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है.
शादी कराने के नाम पर बिचौलिए ने पीड़ित दूल्हे के परिवार से 1 लाख 20 हजार रुपये ऐंठ लिए. शादी पक्की होने के बाद 19 जून को कोर्ट मैरिज हुई और अगले दिन 20 जून को मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हुई.
21 जून की रात शादी की रस्मों के बाद जब पूरा परिवार थककर गहरी नींद में सो रहा था, तब दुल्हन रुक्मणी ने अपना असली रंग दिखाया. उसने चुपके से अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे 30 हजार रुपये नकद, चांदी की करधोनी, भारी पायल और मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया.
सुबह जब पति और परिजनों की आंख खुली, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. दुल्हन गायब थी और अलमारी का सारा कीमती सामान साफ था. ग्रामीणों के मुताबिक, देर रात गांव में एक संदिग्ध कार देखी गई थी. असल में शादी में रुक्मणी के साथ ओडिशा का रहने वाला अरविंद भी आया था, जिसे उसने अपना जीजा बताया था.
बाद में खुलासा हुआ कि वह जीजा नहीं, बल्कि इस अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गिरोह का मुख्य सरगना है, जो कार लेकर उसे भगाने आया था. पीड़ित परिवार ने जैसीनगर थाने में मामला दर्ज करा दिया है और पुलिस इस शातिर गैंग की तलाश में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा गबन मामले में CBI जांच की मांग, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास जुड़ा
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…