घूंघट डालकर भाषण देती महिला.
MP Panna woman speech at Viksit Bharat Sankalp Yatra: एमपी के पन्ना में रविवार को राज्यपाल के मंच पर एक अजीब वाकया देखने को मिला. यहां एक दलित महिला घूंघट में मंच पर भाषण देने पहुंची तो अधिकारियों ने उन्हें घूंघट हटाकर अपनी बात रखने को कहा. इस पर महिला ने कहा कि घूंघट नहीं खोलूंगी यहां जेठ बैठे हैं.
दरअसल पन्ना के गुनौर विधानसभा में राज्यपाल मंगू भाई पटेल विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान केंद्र की योजनाओं का लाभ जनता को कैसे मिल रहा है. इसकी बानगी के लिए कुछ लाभार्थियों को मंच पर बुलाकर अपनी बात रखने का अवसर दिया जाता है.
ऐसे में सिया बाई नाम की एक महिला मंच से अपनी बात कहने पहुंची. ऐसे में जब सिया बाई मंच पर घूंघट डालकर भाषण देने पहुंचीं तो अधिकारियों ने उन्हें घूंघट हटाकर भाषण देने को कहा. इस पर सिया बाई बोलीं घूंघट नहीं खोल सकती क्योंकि सामने जेठ बैठे हैं. हालांकि सिया बाई ने जेठ शब्द का संबोधन किसके लिए किया इसको लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि सियाबाई राज्यपाल महोदय को जेठ कहकर संबोधित कर रही थी.
लाभार्थियों के संबोधन के बाद राज्यपाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सियाबाई की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सियाबाई ने जिस प्रकार पीएम मोदी की योजनाएं गिनाकर बताई ये वाकई में काबिले तारीफ हैं. बता दें कि इन दिनों पूरे देश में केंद्र सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है. इसमें देश में प्रत्येक जिले और गांव और पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं. ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी हो सकें. वहीं जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है वे आकर अन्य लोगों से अपने अनुभव साझा कर सकें.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…