क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
सैंधव सोशल मीडिया रिव्यू
Saindhav Twitter review: बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों को मिलाकर कुल 5 ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की हैं. जिसमें ‘मेरी क्रिसमस’, ‘हनुमान’, ‘कैप्टन मिलर’ और ‘गुन्टूर कारम’ मौजूद है. इसी बीच 13 जनवरी यानी लोहड़ी सेलिब्रेशन में तेलेगु सिनेमा के फेमस अभिनेता वेंकटेश की फिल्म ‘सैंधव’ भी रिलीज हो चुकी है.
फिल्म के निर्देशन की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता वेंकटेश ने ही किया है. इस फिल्म की चर्चा सोशल मीजिया पर जोरों से हो रही है. बॉलीवुड फिल्मों के दर्शकों के लिए भी ये फिल्म एक खास फिल्म होने वाली है. इस फिल्म का एक्शन सीन ट्विटर पर चर्चा का विषय बन गया है.
ट्विटर पर ‘सैंधव’ से जुड़े कई हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे हैं, जिस में मुख्य तौर पर #SaindhavOnJan13th #Saindhav #Venkatesh शामिल हैं. ट्विटर यूजर्स ने अपने पोस्ट्स में फिल्म के कुछ क्लिप्स और टाइटल सीन्स भी शेयर किए हैं और फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
एक ट्विटर यूजर ने फिल्म पर रिएक्शन देते हुए 63 साल के हीरो का एक्शन सीन सैंधव से शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, सैंधव मेरे लिए एक अच्छी फिल्म थी. नवाज़ुद्दीन की एक्टिंग, कुछ सीन और क्लाइमेक्स में वेंकी मामा.
वेंकटेश स्टारर फिल्म ‘सैंधव’ को साउथ में खूब पसंद किया जा रहा है. सिनेमाघरों के बाहर सैंधव की रिलीज का जश्न मनाते हुए वीडियों शेयर किया है जो कि देखने लायक है.
चौथे यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर पहला हाफ. वेंकी मामा वापस लौटे हैं अपनी ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस के साथ. पांचवे यूजर ने लिखा, संक्रांति पर पैसा वसूल फिल्म है.
फिल्म की बात करें तो सैंधव में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और वेंकटेश के अलावा आर्या, श्रद्धा श्रीनाथ, रुहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया, सारा, जयप्रकाश अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. सैंधव का निर्देशन शैलेश कोलानु ने किया है. यह एक पैन इंडिया फिल्म है जो हिंदी के अलावा साउथ की सभी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…