देश

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन बोले- ‘भगवान राम हमारी साझी विरासत’

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है. 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन व रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा है. इसको लेकर हर राम भक्त के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है तो इसी बीच अयोध्या मस्जिद और इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन (Athar Hussain) का बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया है कि, अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे रामलला के मंदिर को लेकर मुस्लिम समुदाय में कोई नकारात्मक सोच नहीं है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमीन विवाद पर दिए गए फैसले को मुस्लिम समुदाय ने स्वीकार कर लिया है.

 

विश्व में होगा देश की एकता का प्रदर्शन

राम मंदिर को लेकर शनिवार को एक अंग्रेजी समाचार पत्र से इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के सचिव ने अतहर हुसैन ने बात की और कहा कि, अयोध्या से ही विश्व में देश की एकता का प्रदर्शन किया जाएगा. हम अपनी एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को दुनिया के साथ साझा करेंगे और इसकी शुरुआत अयोध्या से ही होगी. आगे वह बोले कि, हमें संविधान पर पूरा विश्वास है, जो हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, ‘हमने पहले भी कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा हम उसे स्वीकार करें. प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सफलता को लेकर कोई भी भारतीय सवाल नहीं खड़े कर सकता है.’

इसके अलावा उन्होंने अवध क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति का जिक्र किया व हिंदू मुस्लिम एकता की बात की. इसी के साथ ही मुख्य रूप से उन्होंने स्वतंत्रता के वक्त अवध और लखनऊ के योगदान का जिक्र किया. मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में विवादित ढांचे की जगह पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होगा. 16 जनवरी से धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अखिलेश यादव की दूर हुई नाराजगी, प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता मिलने पर कही ये बात, अब इस दिन जाएंगे अयोध्या

ब्रिटिश के खिलाफ की थी लड़ाई

आजादी के आंदोलन को याद करते हुए अतहर हुसैन ने कहा, ‘स्वतंत्रता के वक्त हिंदू और मुस्लिमों ने कंधे से कंधा मिलाकर अयोध्या से लेकर लखनऊ तक ब्रिटिश के खिलाफ लड़ा था. भगवान राम भी हमारी साझी विरासत का हिस्सा हैं.’ इसी के साथ ही अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट के सचिव ने भरोसा जताते हुए कहा कि, आने वाले दिनों में भारत और बेहतर होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

5 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago