Categories: देश

सांसद Pappu Yadav को Lawrence Bishnoi गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, Amit Shah से मांगी सुरक्षा

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Purnea MP Pappu Yadav) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrencs Bishnoi Gang) से जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर अपने लिए ‘वाई श्रेणी’ की सुरक्षा बढ़ाकर ‘जेड श्रेणी’ करने की मांग की है. सांसद ने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी की है.

नेपाल के माओवादी संगठन ने जानलेवा हमला किया

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (HM Amit Shah) को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने लिखा कि “मैं अपने जीवनकाल में एक बार बिहार विधानसभा सदस्य तथा 6 बार संसद सदस्य (लोकसभा) के रूप में निर्वाचित हुआ हूं. इस दौरान मुझ पर तथा मेरे परिवार के सदस्यों पर हमला हुआ है. कई बार नेपाल के माओवादी संगठन सहित कई जातिवादी अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है. मैं ऊपर वाले के कृपा से बचता रहा.”

मुझे फेसबुक पर लाइव होकर मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दीं

उन्होंने आगे लिखा कि नेपाल के उग्रवादी संगठन माओवादी ने जब मेरे मोबाइल पर धमकी दी थी तब केंद्रीय गृह विभाग द्वारा मुझे 2015 में वाई प्लस (थ्रेट) (Y Plus Security) सुरक्षा घेरे में रखा गया था. साल 2019 में मेरे सुरक्षा घेरे को घटाकर वाई श्रेणी की सुरक्षा घेरे में मुझे रखा गया है. मेरी सुरक्षा घेरे में कमी का फायदा उठाते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान कई हत्या के शातिर अपराधी ने अपने फेसबुक पर लाइव होकर मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दी. इतना ही नहीं, घर में घुसकर मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई. उसके खिलाफ मैंने आपको लिखित जानकारी दी थी.

हत्या के बाद ही शोक संवेदना जताने के लिए ही सक्रिय होगें.

इसकी जानकारी मैंने बिहार के मुख्यमंत्री समेत गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक को भी दी थी. मेरा दुर्भाग्य यह है कि किसी ने आज तक इसकी सुध नहीं ली. आज जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार देश में घटनाओं को अंजाम दे रहा है. मैंने एक राजनीतिक व्यक्ति होने के कारण घटना का विरोध किया. विरोध करने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख ने मुझे जान मारने की धमकी मेरे मोबाइल पर दी है. जिसकी कॉपी मैं सहज उपलब्धता के लिए संलग्न कर रहा हूं. इतनी बड़ी जानलेवा धमकी देने के बावजूद मेरी सुरक्षा के प्रति बिहार के गृह मंत्रालय एवं केंद्रीय गृह मंत्रालय मेरे सुरक्षा के प्रति निष्क्रिय दिख रहा है. लगता है, मेरी हत्या के बाद ही लोकसभा एवं विधानसभा में शोक संवेदना जताने के लिए ही सक्रिय होगें.

मेरी सुरक्षा ‘वाई श्रेणी’ से बढ़ाकर ‘जेड श्रेणी’ की जाए

उन्होंने अनुरोध किया कि समय रहते मेरी सुरक्षा घेरा को ‘वाई श्रेणी’ से बढ़ाकर ‘जेड श्रेणी’ (Z Category Security) किया जाए. साथ ही बिहार के सभी जिलों में पुलिस एस्कॉट समेत कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की जाए. यदि ऐसा नहीं किया गया तो मेरी हत्या कभी भी हो जाएगी. इसकी जिम्मेदारी केंद्र और बिहार सरकार की होगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

4 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

13 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

18 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

32 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

35 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

58 minutes ago