चुनाव

UP में उपचुनाव से पहले पार्टियों के बीच Poster War शुरू, संजय निषाद को बताया गया 27 का खेवनहार

Uttar Pradesh By Elections: उत्तर प्रदेश में व‍िधानसभा के नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच पोस्टर की सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी ने पोस्टर के जरिए ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का मतलब समझाया है, तो वहीं भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने 2027 में अपनी अहमियत जताने का प्रयास किया है. पोस्टर वार से यूपी की राजनीति का पारा चढ़ गया है.

इसके पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर सपा के ’27 के सत्ताधीश अखिलेश’ पर पलटवार करते हुए निषाद पार्टी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को ’27 का खेवनहार’ बताते हुए राजधानी में कई पोस्टर लगवाए. इसके बाद एक बार फिर सपा ने ‘कटेंगे तो बाटेंगे’ के स्लोगन पर पलटवार किया है. उनके पोस्टर में लिखा ‘न बंटेंगे न कटेंगे 2027 में नफरत करने वाले हटेंगे’.

हिंदू मुस्लिम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे

सपा नेता रंजीत कुमार की ओर से लगे पोस्टर खूब वायरल हो रहे हैं. उसमें उन्होंने भाजपा के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर पलटवार किया है. उन्होंने लिखा ‘न बंटेंगे न कटेंगे 2027 में नफरत करने वाले हटेंगे’. हिंदू मुस्लिम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे. यूपी की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा आठ और रालोद एक सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी भी सीटों की मांग कर रही थी, लेक‍िन उसे सीट नहीं मिली.

2027 का नारा निषाद है सहारा

उसके नेता भी होर्डिंग के जरिए संदेश देने में लगे है. उनकी पार्टी के नेता ब्रिजेंद्र कुमार त्रिपाठी की तरफ से राजधानी के मुख्य इलाकों में होर्डिंग लगाई है. इसमें लिखा है ‘2027 का नारा निषाद है सहारा’. इसमें दीपावली की बधाई दी गई है. यह होर्डिंग राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास, सपा कार्यालय के पहले और मंत्री संजय निषाद के घर के पास लगाई गई है.

एनडीए में सीट नहीं, बल्कि जीत चाहिए

बिजेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा लगाए गए इन होर्डिंग के जरिए पार्टी अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है. वहीं इनसे लखनऊ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पर समर्थन की शर्त रखने का संकेत दिया है. उपचुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ की गई प्रेस वार्ता में डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हमें एनडीए में सीट नहीं, बल्कि जीत चाहिए. निषाद समाज को हक चाहिए. बसपा-सपा ने आरक्षण के मुद्दे को लटकाए रखा. हम देश और समाज के हित में सीटों की दावेदारी नहीं करते हैं.

23 नवंबर को आएंगे परिणाम

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 23 नवंबर को आएंगे. इसके लिए सभी दलों ने अपने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. कांग्रेस इस उपचुनाव में भाग नहीं ले रही है. वह समाजवादी पार्टी के समर्थन का ऐलान कर चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

20 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

24 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

39 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

50 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

50 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 hour ago