आस्था

धनतेरस पर राहु काल का साया, इस अशुभ समय में भूलकर भी ना करें खरीदारी; ये है शॉपिंग का मुहूर्त

Dhanteras 2024 Rahu Kaal and Shopping Muhurat: धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस का त्योहार, मंगलवार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी समेत कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने से धन-वैभव में वृद्धि होती है. इसके अलावा धनतेरस पर शुभ चीजों की खरीदारी करने से धन में तेरह गुना वृद्धि होने की मान्यता भी है.

माना जाता है कि धनतेरस के दिन के दिन धन्वंतरि देव और कुबेर की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. पंचांग के अनुसार, हर बार की तरह इस साल भी धनतेरस पर राहु काल का साया रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन राहु काल का समय क्या रहेगा. साथ ही खरीदारी के लिए सबसे शुभ मुहूर्त क्या है.

धनतेरस पर कब से कब तक है राहु काल

पचांग के अनुसार, धनतेरस पर यानी मंगलवार, 29 अक्टूबर को राहु काल दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. ऐसे में राहु काल के दौरान शुभ कार्य या खरीदारी करने से बचें. राहु काल में खरीदारी करना अशुभ माना गया है.

धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त क्या है

धनतेरस पर खरीदारी के लिए पहला शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में वाहन, नया घर, प्रॉपर्टी, इत्यादि खरीद सकते हैं. इसके अलावा इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ या नया कार्य आरंभ कर सकते हैं.

धनतेरस पर दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. प्रदोष काल का यह शुभ मुहूर्त खरीदारी के लिए अंतिम मुहूर्त होगा. इस शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी, आभूषण, वाहन, बर्तन, सजावट के सामान इत्यादि खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर भूलकर भी घर ना लाएं लक्ष्मी-गणेश की ऐसी मूर्ति, हमेशा रहेगी पैसों की किल्लत

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

19 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

33 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

1 hour ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago