देश

MP: “सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों को जमीन में जिंदा गाड़ देंगे”, बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान

MP: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ काग्रेस समेत तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन पर भी जमकर निशाना साधा है. मध्यप्रदेश में बीजेपी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं. आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इन दिनों राजनीति काफी तेज है. रोड शो के जरिए बीजेपी अपने प्रचार में लगी हुई है.

जमीन में जिंदा गाड़ देना चाहिए

एमपी के रीवा एनसीसी में आयोजित यात्रा सभा के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के दिए बयान को लेकर जमकर निशाना साधा है. सभा में बोलते हुए उन्होंने कहा है कि, जो लोग माथे पर लंबा चौड़ा टीका लगाए, चुनाव से पहले मंदिरों में जाकर माथा टेका और अपनी सरकार बनाई. वही लोग आज सनातन धर्म को समाप्त कर देने की बात कह रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा अरे सनातन धर्म जब से यह धरती पर है तब से है. सनातन धर्म अजर है, अमर है, इसे कोई समाप्त नहीं कर पाया और यह समाप्त करने की बात कहते हैं. आज उन विचारों के विनाश का दिन है, जो सनातन धर्म को विनाश करने की बात कहते हैं, ऐसे विचारों को जमीन में जिंदा गाड़ दिया जाएगा.”

कमलनाथ को लेकर कही ये बात

जनार्दन मिश्रा ने कहा कि “कमलनाथ छिंदवाड़ा में हनुमान की कथा करते हैं और यह कहते हैं कि हम हनुमान भक्त हैं. अगर आप राम भक्त हैं, कृष्ण भक्त हैं, हनुमान भक्त हैं या सनातन धर्म के भक्त हैं या हिंदू धर्म को मानते हैं तो आप इस गलती को मानेंगे कि जो कर्नाटक के मिनिस्टर ने कहा है वह गलत है और हम डीएमके से कांग्रेस को अलग करने का प्रस्ताव पारित करते हैं. अगर ऐसा आपने नहीं किया तो फिर आप ढोंग करते हैं.”

इसे भी पढ़ें: G20 से ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा, पीएम मोदी ने लॉन्च किया भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर

जनार्दन मिश्रा ने कहा कि “जो सनातन धर्म को विनाश करने की बात कहते हैं. सनातन धर्म को एचआईवी और कोरोना कहते हैं, यह कांग्रेस के लोग सनातन धर्म को नाश करने की बात कहते हैं. नाश सनातन धर्म का नहीं बल्कि उनके विचारों का होगा, जो सनातन धर्म के बारे में ऐसा विचार रखते हैं. एक-एक सनातनी इन विचारों को खन के गाड़ेगा.”

Rohit Rai

Recent Posts

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

2 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

26 minutes ago

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

55 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

1 hour ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

1 hour ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

2 hours ago