RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी
Vibrant Gujarat Global Summit: गुजरात के गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 का आयोजन किया जा रहा है. पीएम मोदी ने बुधवार यानी कि 10 जनवरी को सुबह 9 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में देश-दुनिया के तमाम उद्योगपति और तमाम मल्टीनेशनल कंपनियों के सीईओ और अन्य अधिकारियों के अलावा कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हो रहे हैं.
समिट के उद्घाटन के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी बोलते हैं तो पूरी दुनिया सुनती है. भारत के इतिहास में अब तक के सबसे सफल प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा, “रिलायंस एक गुजराती कंपनी थी, है और हमेशा रहेगी. रिलायंस ने पिछले 10 वर्षों में भारत भर में विश्व स्तरीय संपत्ति और क्षमताएं बनाने में 150 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है. “गुजरात वर्ष 2047 तक 3000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. भारत को 2047 तक 35000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती.
वाइब्रेंट गुजरात समिट के लिए पीएम मोदी 8 जनवरी से गुजरात के दौरे पर हैं. समिट की इस बार की थीम ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ रखी गई है. गुजरात सरकार वाइब्रेंट समिट का आयोजन साल 2003 से कर रही है. उस दौरान नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. तब से लेकर अब तक 9 बार समिट का आयोजन किया जा चुका है. इससे पहले 9वां संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था. वाइब्रेंट गुजरात की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस बार समिट के लिए 50 हजार से ज्यादा कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.
बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार को 3 किलोमीटर का लंबा और भव्य रोड शो किया था. जिसमें यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी मौजूद रहे थे. रोड शो के बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. जिसमें कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए. यूएई के राष्ट्रपति वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन (वीजीजीएस) के 10वें संस्करण में मुख्य अतिथि हैं.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…