आतंकी हाफिज सईद को 70 साल की जेल
Terrorist Hafiz Saed: मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद पाकिस्तान की जेल में 78 साल कारावास की सजा भुगत रहा है. इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र ने दी है. हाफिज सईद को 7 अलग-अलग मामलों में दोषी पाए जाने के बाद उसे 78 साल की सजा सुनाई गई है.
संयुक्त राष्ट्र की ओर से ये जानकारी ऐसे समय में दी गई है जब हाल ही में भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की थी. हाफिज सईद आतंकी हमलों के अलग-अलग मामलों में भारत में वॉन्टेड है.
यूएनएससी की प्रतिबंधित समिति की संसोधित सूचना में बताया गया है कि अल-कायदा प्रतिबंध समिति की ओर से सईद को दिसंबर 2008 में ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था. इसके बाद 12 फऱवरी 2020 से पाकिस्तान सरकार ने उसे हिरासत में ले लिया था. हाफिज सईद को आतंकवाद के वित्तपोषण के 7 अलग-अलग मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया था, जिसके बाद उसे 78 साल की सजा सुनाई गई थी.
बता दें कि भारत के विदेश मंत्रालय ने बीते महीने पाकिस्तान से आतंकी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था. हालांकि विदेशी मामलों के जानकारों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच इस प्रकार की कोई संधि नहीं हुई है, जिसके तहत हाफिज सईद का प्रत्यर्पण कराया जा सके, लेकिन दोनों देश चाहें तो मानवताी के खिलाफ वाली आतंकी घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए प्रत्यर्पण कर सकते हैं.
भारत की मांग पर पाकिस्तान ने जवाब देते हुए कहा था कि उसे जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए भारत ने अनुरोध किया है, लेकिन पाकिस्तान इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर सकता है, क्योंकि दोनों देशों के बीच ऐसा कोई समझौता नहीं है.
यह भी पढ़ें- Vibrant Gujarat: PM मोदी ने गुजरात में UAE के राष्ट्रपति के साथ किया 3KM लंबा रोड शो, होगी द्विपक्षीय वार्ता
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…