ईडी की हिरासत में गणेश मिश्रा
रियल एस्टेट कारोबारी और मुख्तार अंसारी के के करीबी गणेश दत्त मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी हिरासत में ले लिया है. मंगलवार शाम को ईडी की टीम उन्हें गाजीपुर से लखनऊ ले गई. गणेश मिश्रा को ईडी के लखनऊ कार्यालय से कई मर्तबा नोटिस भी भेजा गया. लेकिन, मिश्रा कभी भी ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुए. इसके बाद गाजीपुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और फिर ईडी की टीम उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गणेश मिश्रा ही मुख्तार अंसारी से जुड़े रियल एस्टेट का कामकाज देखते हैं. माना जाता है कि अंसारी परिवार के चलते मिश्रा ने गाजीपुर के अलावा वाराणसी, मऊ, आजमगढ़ और लखनऊ के आसपास में रियल एस्टेट का काफी बड़ा कारोबार स्थापित कर लिया था. मुख्तार के नाम पर जमीन खरीदने और बेचने का भी आरोप लगे हैं.
इसके पहले गणेश मिश्रा के मऊ और गाजीपुर की गई बेनामी संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है. गाजीपुर स्थित चंदन नगर कॉलोनी में गणेश मिश्रा की मल्टी स्टोरीज बल्डिंग को भी प्रशासन ने गिरा दिया था. यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत अमल में लाई गई थी.
जनाकारी के मुताबिक गणेश मिश्रा को हिरासत में लेने के लिए ईडी की टीम विशेष परमिशन के साथ गाजीपुर पहुंची थी.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…