न्यूयॉर्क में लोगों से मिलते पीएम मोदी
PM Modi in US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अमेरिका की राजकीय यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का न्यूयॉर्क में जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी के न्यूयॉर्क में लैंड करते ही वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोग ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने लगे. इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. भारत के नजरिए से यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
पीएम मोदी कल यूएन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे. इसके बाद वे वॉशिंगटन जाएंगे जहां राजकीय मेहमान के तौर पर उनका स्वागत किया जाएगा. 22 जून की शाम पीएम मोदी के सम्मान में राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन डिनर होस्ट करेंगे. इसी दिन पीएम अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. ये दूसरी बार होगा जब पीएम मोदी यूएस संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे.
अपने अमेरिका दौरे की शुरुआत से पहले ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ को दिए एक साक्षात्कार में वैश्विक राजनीति के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और गहरे हैं तथा दोनों देशों के नेताओं के बीच ‘अभूतपूर्व विश्वास’ है. हालांकि चीन के साथ सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता को ‘आवश्यक’ बताया.
ये भी पढ़ें: PM Modi US Visit: न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, कल योग कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, जानें राजकीय दौरे का पूरा शेड्यूल
पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत कहीं उच्च, गहरी और व्यापक स्तर की भूमिका का हकदार है.’’ भारत-चीन संबंधों के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता जरूरी है.
उन्होंने कहा, ‘‘संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने, कानून के शासन का पालन करने और मतभेदों और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में हमारा मूल विश्वास है. साथ ही भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है.’’
-भारत एक्सप्रेस
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…