देश

International Yoga Day 2023: भारत का योग दिवस ऐसे बना ‘इंटरनेशनल योगा डे’, पीएम मोदी ने तैयार किया था प्लान

International Yoga Day 2023: शरीर को फिट रखने के लिए दुनियाभर में ज्यादातर लोग अब योग का सहारा लेने लगे हैं. कहा जाता है कि योग करने से मन शांत रहता है. योग के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है. आज बुधवार को दुनियाभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस साल पीएम मोदी अमेरिका में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में पीएम मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा. जिसके बाद 11 दिसंबर 2014 को हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई. साल 2015 से हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. आज जिस योग दिवस को दुनियाभर में मनाया जा रहा है उसे मनाने की पहल भारत की ओर से ही की गई थी.

इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. पार्कों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और योग स्टूडियो में योग सत्र, कार्यशालाएं और प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं इन आयोजनों का उद्देश्य सभी उम्र और क्षमताओं के लोगों को योग करने और इसके परिवर्तनकारी प्रभावों के बारे में विस्तार से बताने के लिए है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए बहुत खास है.

यह भी पढ़ें: PM Modi US Visit: न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, कल योग कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, जानें राजकीय दौरे का पूरा शेड्यूल

इस साल योग दिवस पर है कई खास कार्यक्रम

बता दें कि आज के इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली में मंगलवार को ही तैयारियां पूरी कर ली गई थी. केंद्रीय आयुष मंत्रालय के मुताबिक 21 जून को योग दिवस के मौके पर दिल्ली में खास तैयारियां की गई हैं. कर्तव्यपथ, लाल किला, सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस, नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, कोरोनेशन पार्क समेत 26 जगहों पर आयोजन किया गया है. वहीं एनडीएमसी दिल्ली के 8 जगहों पर, वहीं डीडीए दिल्ली की 17 जगहों पर योग दिवस का आयोजन किया है.

बीजेपी के सभी सांसदों और विधायकों को कार्यक्रम कराने के निर्देश

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में योग दिवस संबंधी बड़े आयोजन कराने के निर्देश दिए थे. बीजेपी के करीब 250 बड़े नेताओं को योग दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भेजा गया है. ये सभी विधायक सांसद आस-पास के क्षेत्र के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं.

गृह मंत्री और रक्षा मंत्री इन जगहों पर करेंगे योग

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही योग दिवस समारोह में शामिल होंने वाले हैं जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago