Bharat Express DD Free Dish

cylinder blast

दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलेंडर फटने से कथित तौर पर एक मकान ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आरोप है कि धमाके वाली जगह पर सिलेंडरों की सप्लाई, रीफिलिंग और स्टोरेज की जा रही थी. इसी दौरान तेज धमाके से हड़कंप मच गया.

बिहार में आज दो दर्दनाक हादसे हुए. दरभंगा में सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं नवादा में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रही स्कूल पिकअप पलटने से एक बच्ची ने दम तोड़ दिया और 25 बच्चे घायल हो गए.

Goa Nightclub Fire: उत्तर गोवा के अर्पोरा गांव में शनिवार देर रात मशहूर नाइटक्लब बिर्च बाय रोमियो लेन में सिलेंडर ब्लास्ट से आग लग गई. हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Panipat Cylinder Blast: हरियाणा के पानीपत जिले में आज सुबह एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई थी. कमरे का गेट नहीं खुला, इसकी वजह से एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई.

Cylinder Blast: हमीरपुर में एक शादी समारोह में खाना पकाते वक्त, अचानक से गैस सिलेंडर में रिसाव होने लगा था, जिससे आग लग गई. गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को इलाज के लिए उरई रेफर किया गया है.