Categories: देश

मुंबई के चेंबूर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत; मृतकों में 3 महिलाएं और 3 नाबालिग शामिल

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र में मुंबई के उपनगर चेंबूर में भीषण आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई. यह हादसा सुबह करीब 5.15 बजे हुआ, अज्ञात कारणों से लगी आग ने भूतल पर स्थित किराना दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और तेजी से ऊपरी मंजिल तक फैल गई.

पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थ कॉलोनी के प्लॉट नंबर-16 में लगी आग में जान गंवाने वाले लोगों में एक पुरुष, तीन महिलाएं और तीन नाबालिग शामिल हैं. बीएमसी आपदा नियंत्रण टीम ने बताया कि उन्‍हें स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दी थी. जिसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.

एमएफबी ने बताया कि जब आग लगी तो एक पूरा परिवार नींद में था, जो अचानक आग की चपेट में आ गया. उनके अलावा दो अन्य लोग भी झुलस गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बहरहाल, फोरेंसिक टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य एकत्र कर रही है. घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

मकान में एक परिवार के 7 लोग थे

अग्निकांड को लेकर ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वहां कुछ ज्वलनशील पदार्थ रखे गए होंगे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां, एक पानी का टैंकर, एमएफबी और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर भेजे गए थे.

अज्ञात कारणों से लगी भीषण

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने परिवार को बचाने के लिए तमाम कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके. अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भूतल पर स्थित किराना दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और तेजी से फैल गई. आग की लपटों ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया, जहां परिवार रह रहा था. नीचे दुकान थी और ऊपर मकान में गुप्ता परिवार रहता था. हादसे के बाद सभी पीड़ितों को बीएमसी राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

– भारत एक्‍सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

3 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

14 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

45 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

59 minutes ago