आस्था

नवरात्रि में मिले ये संकेत तो समझिए मां दुर्गा हैं प्रसन्न, घर में जल्द आएगी सुख-समृद्धि और धन-दौलत

Shardiya Navratri 2024 Good Luck Sign: नवरात्रि में माता के भक्त उनकी कृपा पाने के लिए ललायित रहते हैं. यही वजह है कि मां दुर्गा के भक्त नवरात्रि में पूरे 9 दिन पूरी श्रद्धा और निष्ठा और पवित्रता के साथ माता के 9 स्वरूपों की उपासना करते हैं. हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि जो भक्त जिस मनोकामना के साथ मां दुर्गा की उपसना करता है, उसकी शीघ्र पूर्ति होती है. शक्ति की उपासना के महापर्व के दौरान कुछ संकेतों का मिलना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उन चार संकेतों के बारे में जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है.

सपने से जुड़े संकेत

नवरात्रि के दौरान अगर आपको भी देवी मां के दर्शन स्वप्न में हुए हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत कहा जा सकता है. शास्त्र-पुराणों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि अगर नवरात्रि के दौरान सपने में मां दुर्गा के सौम्य स्वरूप के दर्शन हो जाए तो यह इस बात का संकेत देता है कि जातक को आने वाले दिनों मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है. मां दुर्गा से जुड़ा यह संकेत इस बात की ओर भी इशारा करता है कि माता रानी की कृपा से बहुत जल्द घर-परिवार में खुशहाली आने वाली है. इसके अलावा यह संकेत वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए भी शुभ माना जाता है.

कलश से जुड़ा संकेत

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना किया जाता है और उस क्रम में कलश के नीचे जौ बोए जाते हैं. ऐसे में जौ से पौधौं का निकलना तो शुभ है ही, लेकिन अगर उसमें एक-दो सफेद रंग के जौ उपज जाएं तो समझिए मां दुर्गा आपकी पूजा-भक्ति से खुश हैं. नवरात्रि के दौरान घर में अगर ऐसा संकेत नजर आए तो यह बेहद शुभ है. यह इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके घर में सुख-समृद्धि की बरसात होने वाली है. नवरात्रि का यह खास संकेत धन-आगम का भी संकेतक है.

यह भी पढ़ें: महाअष्टमी पर 50 साल बाद दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों के लोग होंगे धनवान! बरसेगी मां महागौरी की कृपा

अखंड ज्योति से जुड़ा संकेत

नवरात्रि में अगर पूरे 9 दिनों दिनों तक अखंड ज्योति बिना विघ्न और खंडित जले तो यह शुभ संकेत है. शास्त्रों के मुताबिक पूजन से जुड़ा यह संकेत मां दुर्गा की प्रसन्नता की ओर इशारा करता है. इसके साथ ही यह संकेत तारक्की की ओर भी इशारा करता है.

शंख से जुड़ा संकेत

नवरात्रि के दौरान सुबह-सुबह शंख की ध्वनि सुनाई देना शुभ संकेत माना जाता है. नवरात्रि में सुबह-सुबह शंख की ध्वनि सुनाई देना इस बात का संकेत देता है कि आपके घर में मां दुर्गा का आगमन होने वाला है. ऐसे में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी करनी चाहिए. जैसे कि घर में चारों तरफ गंगाजल छिड़कें और धूप-दीप से मां की भक्ति को दोगुना कर दें. मान्यता है कि इस संकेत को मिलने के बाद यह कार्य करने से मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में रोज सुबह-शाम करें माता की ये आरती, होगी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’ एशियन गेम्स में हॉकी टीम का तूफानी आगाज, उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के अपने पहले मुकाबले…

2 minutes ago

‘देश ने खोया एक समर्पित…’, वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के असमय निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में अचानक निधन हो गया. उनके निधन पर प्रधानमंत्री…

9 minutes ago

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आधी रात आग और धुएं का गुबार, टली बड़ी तबाही; बाल-बाल बचे यात्री

कटड़ा स्थित वैष्णो देवी हैलीपैड टर्मिनल में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच…

28 minutes ago

दिल्ली के कालकाजी में खूनी झगड़ा, प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली के कालकाजी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह उर्फ बंटी की…

33 minutes ago

मुंबई कोस्टल रोड पर दर्दनाक हादसा, ब्रिज से नीचे गिरी BMW; 3 लोगों की मौत, देखें VIDEO

Mumbai BMW Accident: मुंबई कोस्टल रोड पर रविवार सुबह BMW कार ब्रिज से नीचे गिर…

45 minutes ago

शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार: नवादा में 8वीं की छात्राओं ने मनचले हेडमास्टर को कमरे में किया बंद; करता था गलत काम

नवादा जिले के आनंदपुरा इलाके के एक स्कूल में हेडमास्टर पर छात्राओं ने गंभीर और…

1 hour ago