शनि का शश राजयोग 5 राशियों के लिए वरदान (सांकेतिक तस्वीर).
Shani Shash Rajyog Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा गया है. शनि देव साल 2025 में स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव 29 मार्च 2025 को बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे. उसके पहले इस वक्त शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं. ऐसे में शनि के कुंभ राशि में होने से शश नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में शनि देव कुंभ राशि से जाते-जाते भी राशियों की किस्मत चमका देंगे. आइए जानते हैं कि शनि के शश राजयोग से किन राशियों के किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे.
शनि के शश राजयोग के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों को चौतरफा लाभ होगा. अचानक धन लाभ का भी योग बनेगा. वाहन सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा. अपने लिए प्रॉपर्टी या नया घर खरीद सकते हैं. करियर में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जो आगे चलकर लाभ देगा. आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा.
शनि का शश राजयोग इस राशि के लिए भी अत्यंत शुभ है. इस राजयोग के शुभ प्रभाव से सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का योग बनेगा. नौकरी में खास बदलाव हो सकता है. नई नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह राजयोग शुभ साबित होगा. कार्यों में उन्नति होगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. घर-परिवार में खुशाहाली रहेगी. कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: महाअष्टमी पर 50 साल बाद दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों के लोग होंगे धनवान! बरसेगी मां महागौरी की कृपा
शश राजयोग के प्रभाव से धनु राशि के जातक को काफी संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन यह संघर्ष उनके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा. जिन कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, अब उसके मुक्ति मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. नौकरी करने वालों की सैलरी में इजाफा हो सकता है. व्यापार में आर्थिक उन्नति के कई शुभ योग बनेंगे. परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा.
शनि देव की कृपा से विदेश यात्रा का योग बनेगा. नौकरीपेशा जातक कार्यों को लेकर विदेश जा सकते हैं. मेहनती लोगों को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही साथ नौकरी में वेतनवृद्धि का शुभ समाचार प्राप्त होगा. इसके साथ ही जो काम लंबे समय से अटके पड़े थे, वे अब सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी. विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी.
शनि देव इस वक्त इसी राशि में विराजमान हैं. ऐसे में शनि का शश राजयोग इस राशि के जातकों के लिए वरदान साबित होगा. इस राशि के जातक को धन में वृद्धि होगी. इसके अलावा अचानक धन लाभ का भी योग बनेगा. समाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलेगी. नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में खास उन्नति करेंगे. बिजनेस करने वालों को मोटा मुनाफा प्राप्त होगा. किसी कानूनी विवाद से छुटकारा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: 9 अक्टूबर से गुरु चलेंगे वृषभ राशि में उल्टी चाल, शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन; होगा खूब धन लाभ!
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…