देश

जाम ने ली जान! 4 घंटे में 70 KM ही रेंग पाई एंबुलेंस, दर्द से तड़पकर महिला की मौत

Maharashtra News: भारत के बड़े शहरों में जाम की समस्या काफी आम है. बारिश का मौसम हो या कोई त्यौहार हो तो यह समस्या और अधिक विकराल हो जाती है. इसी का नजीता रहा कि मुंबई में एंबुलेंस के जाम (Traffic jam in Palghar) में फंसने के कारण एक महिला की तड़पकर मौत हो गई. सबसे बड़ी बाती की यह जाम किसी और सड़क पर नहीं बल्कि, नेशनल हाईवे-48 का था. आमतौर पर जिस दूरे कि लिए 2 से 2:30 घंटे लगते हैं. वहां 4 घंटे का समय लग गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कहा कि अगर आधे घंटे पहले पहुंच जाते तो जान बचाई जा सकती थी.

मामला महाराष्ट्र के पालघर (Palghar Maharashtra) जिले का है. छाया पूरव नामक महिला को पेड़ की टहनी गिरने से गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई. क्योंकि, उनकी एंबुलेंस को हाइवे में जाम के कारण रास्ता नहीं मिल पाया था.

टहनी गिरने से घायल हुई थी महिला

छाया पूरव अपने घर के पास पेड़ की टहनी गिरने से घायल हो गई थीं. उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन NH-48 पर भीषण जाम के कारण वे समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकीं. एंबुलेंस में उनके पति भी उनके साथ थे और उन्होंने अपनी पत्नी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक जाम ने उनकी सारी कोशिशें नाकाम कर दीं.

एंबुलेंस में फंसी रही महिला

एंबुलेंस NH-48 पर तीन घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसी रही. इस दौरान महिला की हालत बिगड़ती गई और उन्हें असहनीय दर्द हो रहा था. जब एंबुलेंस अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके पति को बताया गया कि अगर वे 30 मिनट पहले अस्पताल पहुंच जाते तो उनकी जान बच सकती थी.

ये भी पढ़ें: IAF ने दिखाए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अनसीन VIDEO, बताया कैसे खत्म होता है कोई भी युद्ध?

पालघर में अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं

इस हादसे ने पालघर में अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं और NH-48 पर यातायात की समस्या को उजागर कर दिया है. पालघर में ट्रॉमा सेंटर नहीं है, जिसके कारण गंभीर रूप से घायल मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है. इस मामले में भी महिला को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन एंबुलेंस में जाम के कारण वे समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकीं.

पति ने सुनाई दर्द भरी कहानी

महिला के पति ने मीडिया से बात करते हुए अपनी पत्नी को बचाने की पूरी कोशिश करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सड़क पर बहुत सारे गड्ढे थे, जिससे उनकी पत्नी को बहुत तकलीफ हो रही थी. वह दर्द से चीख रही थी और रो रही थी. उन्होंने जल्द से जल्द अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन वे जाम में फंस गए थे.

ये भी पढ़ें: सावन बीता अब जानें पूरे साल किस महीने में होगी किस भगवान की पूजा और क्यों?

सरकार और समाज पर सवाल

इस हादसे ने पालघर में स्वास्थ्य सुविधाओं (Maharashtra Healthcare) और यातायात की समस्या को उजागर कर दिया है. सरकार और प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. इस घटना ने स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ यह भी बताया कि मुंबई जैसे शहर में जाम के कारण एंबुलेंस 70 किलोमीटर की दूरी तय 4 घंटे में तय कर पाई जिसे पार करने में महज 2 घंटे लगते हैं. इस घटना से समाज पर भी सवाल उठता है जहां सड़को पर साइड न देने की प्रथा आम है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

9 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

20 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

41 minutes ago