घटनास्थल
नवी मुंबई के एक सोसायटी के चेयरमैन ने सोसायटी के लोगों को दीपावली पर लाइट लगाने से रोक दिया, जिसके बाद दो पक्षों के बीच हंगामा शुरू हो गया. चेयरमैन दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है. लोगों ने चेयरमैन पर महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया है.
पूरा मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई (Navi Mumbai Society Deepawali) का है. यहां के तलोजा स्थित पंचानंद सोसायटी में बीते सोमवार को चेयरमैन ने लोगों को दीपावली पर लाइट लगाने से मना कर दिया, जिसके बाद हंगामा हो खड़ा गया. लोगों ने चेयरमैन पर लाइट लगाने पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि जब पंचानंद सोसायटी के लोग दीपावली के अवसर पर 28 अक्टूबर को अपने घरों के बाहर और इमारत पर लाइट लगा रहे थे, उस समय सोसायटी के चेयरमैन ने लाइट लगाने को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी और लाइटिंग निकालकर फेंकने की धमकी भी दी.
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: बलिया में बिहार पुलिस की बस पलट कर नदी में गिरी, 29 जवान थे सवार
दोनों पक्षों के बीच लाइट लगाने को लेकर बहस होने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से कई लोग इकट्ठे हो गए. जिसके बाद लाइटिंग नहीं करने के लिए सोसायटी के चेयरमैन और उसके साथियों ने लोगों से गाली गलौज की और लाइट उखाड़ फेंकने की बात भी कही. मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स दूसरे पक्ष को ये समझाता नजर आ रहा है कि त्योहार पर लाइट इमारत को सुंदर बना रही हैं. मगर चेयरमैन और उसके साथ के लोग इसको सुनने को तैयार नहीं हो रहे हैं. घटना की सूचना पर मामले की जांच के लिए मौके पर तलोजा पुलिस पहुंची और एक पक्ष के खिलाफ गाली गलौज और लोगों को धमकी देने का एफआईआर दर्ज किया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…