Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Uttar Pradesh: बलिया में बिहार पुलिस की बस पलट कर नदी में गिरी, 29 जवान थे सवार

एसपी बलिया विक्रांत वीर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की कंपनी नंबर ‘ई’ के जवान दीपावली और छठ पर्व के लिए बिहार के रोहतास से सिवान के लिए प्राइवेट बस से रवाना हुए थे.

घायल जवान.

उत्तर प्रदेश के बलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH-31) पर मंगलवार की रात बिहार आर्म्स पुलिस (Bihar Special Arms Police) की एक बस पलट कर नदी में गिर (Balia Bihar Police Bus Accident) गई. घटना में 29 जवान घायल हो गए. इसके बाद घायल जवानों को आनन-फानन में चिकित्सकीय सहायता दिलाने के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. एसपी बलिया विक्रांत वीर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की कंपनी नंबर ‘ई’ के जवान दीपावली और छठ पर्व के लिए बिहार के रोहतास से सिवान के लिए प्राइवेट बस से रवाना हुए थे. रास्ते में बलिया जिले के बैरिया इलाके के पास मध्य रात्रि में चांद दियर पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में बस में सवार 29 जवान घायल हो गए. घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा बैरिया ले जाया गया. जहां 10 जवानों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया. ताजा जानकारी मिलने तक सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक सफेद रंग की बस पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही है.

दुर्घटना में बिहार के डुमराव में तैनात जवान अमित भी घायल  हैं. वह अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि हम लोग छठ और दीपावली के अवसर पर ड्यूटी के लिए डेहरी से सिवान जा रहे थे.सभी जवान दो बसों में सवार होकर आ रहे थे. रात 1 बजे के आसपास एक बस के ड्राइवर को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. हम करीब 40 लोग बस में सवार थे. इनमें से 15 से 20 लोग बहुत ज्यादा घायल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital